अज्ञात युवक महिला टीचर की चेन छीनकर हुआ फरार, पढ़े खबर

श्रीगंगानगर, जिले के सूरतगढ़ इलाके में शुक्रवार रात दो अज्ञात युवक महिला टीचर की चेन छीनकर फरार हो गए। टीचर सूरतगढ़ थर्मल की रहने वाली है और शुक्रवार को अपने ननिहाल सूरतगढ़ आई हुई थी। वह खरीदारी करने बाजार गई थी। इसी दौरान दो मोटरसाइकिल सवार युवक आए और उसके गले में पहनी चेन छीनकर फरार हो गए। दरअसल, टीचर नीतू पत्नी विपिन शुक्रवार को सूरतगढ़ आई हुई थी। वह बाजार में खरीदारी करने के लिए गई थी। खरीदारी करने के बाद रात करीब आठ बजे वह वार्ड 29 में ब्राह्मण धर्मशाला के पास अपने ननिहाल लौट रही थी। इसी दौरान मोटरसाइकिल सवार दो युवक आए और उसके गले में पहनी चेन छीनकर फरार हो गए। टीचर नीतू ने शोर भी मचाया लेकिन जब तक लोगों को कोई जानकारी मिलती युवक चेन छीनकर फरार हो गए। घटना होने के कुछ देर बार ही इसकी जानकारी सूरतगढ़ पुलिस को दे दी गई। इस पर पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी कैमरे खंगाले हैं। इनके आधार पर आरोपियों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। शनिवार को भी पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *