बीकानेर। शहर में चोरों का दबदबा बना हुआ आये दिन घरों में चोरी की वारदात को अंजमा देकर पुलिस की गश्त पर सवालियां निशान लगा देते है। फिरभी पुलिस की पकड़ से चोर काफी दूर है। शादियों का सीजन चल रहा है इस कारण प्राय: लोग शादियों में सम्मिलित होने के लिए घर के ताला लगाकर जाते है उसी का फायदा उठाकर चोर घर में प्रवेश करके नगदी व आभूषण चोरी कर ले जाते है। इसी तरह जयनारायण व्यास कॉलोनी के खतुरियां कॉलोनी के सी सेक्टर से एक मकान में चोरों ने लाखों रुपये के सामना पर अपना हाथ साफ किया है। जयनारायण व्यास कॉलोनी थाने से मिली जानकारी के अनुसार खतुरिया कॉलोनी में रहने वाली सबाना कुरैशी पत्नी मोहम्मद इकबाल कुरैशी ने पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया कि वह 7 फरवरी को अपने घर में ताला लगाकर करणीनगर गई हुई थी। जब वापस घर आई तो देखा कि घर के ताले टूट हुए थे और घर के अंदर बने कमरों के भी ताले टूट हुए थे तथा घर में रखी नगदी व सोने चांदी के आभूषण कोई चोरी कर ल गया है। पुलिस ने महिला की रिपोर्ट पर अज्ञात चोर के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरु की।
Related Posts
खड़ी पिकअप में लगी आग,चालक ने कूदकर बचाई जान
देवेन्द्रवाणी न्यूज,बीकानेर। जिले के श्रीडूंगरगढ़ थाना इलाके में शुक्रवार को टोल नाके के पास पिकअप…
चोरी स्कॉर्पियो बाड़मेर में ट्रेलर से भिड़ी तो छोड़ भागे चोर
नागौर, कोतवाली थाना इलाके के हाउसिंग बोर्ड से तड़के 3 बजे चोरी हुई स्कॉर्पियों से…
बीकानेर में ठगी कर सीकर भागे बदमाश,नाकाबंदी में पकड़े गए तीन युवक
बीकानेर। लॉटरी और कूपन के नाम पर ठगी करने वाले बदमाश बुधवार रात पकड़े गए।…
