देवेन्द्रवाणी न्यूज,बीकानेर।भारतीय जनता पार्टी की जन आक्रोश सभा और बीकानेर से अमृतसर तक बने नेशनल हाइवे का निरीक्षण करने के लिए दस जनवरी को बीकानेर आ रहे केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी का कार्यक्रम फिलहाल स्थगित हो गया है। हालांकि भाजपा की जन आक्रोश सभा दस जनवरी को ही होगी और इसमें नए वक्ता के नाम की घोषणा शनिवार को हो सकती है।शहर भाजपा अध्यक्ष अखिलेश प्रताप सिंह ने बताया कि केद्रीय भूतल परिवहन मंत्री नितिन गडकरी अब दस जनवरी को बीकानेर नहीं आ रहे हैं। गडकरी यहां नेशनल हाइवे ऑथेरिटी ऑफ इंडिया के कार्यक्रम में बीकानेर आ रहे थे। वो अमृतसर तक बने नेशनल हाइवे का निरीक्षण करने के साथ ही जन आक्रोश सभा में हिस्सा लेने वाले थे। अचानक उनका कार्यक्रम बदल गया। ऐसे में जन आक्रोश सभा दस जनवरी को ही होगी। पहले ये सभा आठ जनवरी को होने वाली थी, लेकिन गडकरी के प्रस्तावित कार्यक्रम के कारण इसे बदला गया। अब दस जनवरी से आगे नहीं बढ़ाया जाएगा। सिंह ने बताया कि शनिवार को प्रदेश नेतृत्व नेताओं की नई सूची उपलब्ध कराएगा, जिसके बाद नाम की घोषणा की जाएगी। वैसे केंद्रीय राज्य मंत्री अर्जुनराम मेघवाल इस कार्यक्रम का हिस्सा रहेंगे, ये तय है। जन आक्रोश सभा के लिए जूनागढ़ के आगे का स्थान तय किया गया है।
Related Posts
प्रधानमंत्री के गरीब कल्याण सम्मेलन से जुड़े जिले के 174 लाभार्थी
बीकानेर। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा किसान सम्मान निधि की 11वीं किस्त की राशि किसानों…
बीकानेर : इसलिए की जा रही है बारिश में बिजली बंद, पढ़े खबर
बीकानेर। शहर में पिछले तीन चार दिन से बरसात होने से कई क्षेत्रों में पानी…
विधायक एवं महापौर ने किया बेनीसर बारी हेरिटेज द्वार निर्माण कार्य का लोकार्पण
बीकानेर, 13 नवंबर। बीकानेर (पश्चिम) विधायक जेठानंद व्यास एवं महापौर सुशीला कंवर राजपुरोहित ने बुधवार…
