देवेंद्र वाणी न्यूज़, बीकानेर। प्रदेश में नये साल से ठीक पहले तबादलों का दौर शुरू हो गया है। राजस्व मंडल, अजमेर ने एक साथ 69 तबादले किए हैं। जिनमें 36 तहसीलदार व 33 नायब तहसीलदार शामिल हैं। तबादला सूची में बीकानेर, चुरू, श्रीगंगानगर, जोधपुर, भीलवाड़ा सहित विभिन्न जिलों में फेरबदल किया गया है। बीकानेर के सहायक भू प्रबंधन अधिकारी अजीत कुमार गोदारा को करणपुर, श्रीगंगानगर तहसीलदार लगाया गया है। लूणकरणसर नायब तहसीलदार शिव प्रसाद को मोहनगढ़, जैसलमेर भेजा गया है। वहीं फलौदी तहसीलदार महावीर प्रसाद को अब श्रीडूंगरगढ़ तहसीलदार लगाया गया है। वहीं बीकानेर मूल की प्रतिज्ञा सोनी को लोहावट जोधपुर से बाप तहसीलदार लगाया है।
Related Posts
बीकानेर : गुरूवार सुबह आये इतने पोजेटिव, इन क्षेत्रों से
बीकानेर। जिले में कोरोना की दूसरी लहर कहर बरपा रही है। प्रतिदिन अब पंाच सौ…
बीकानेर : इन क्षेत्रों से है 53 पॉजिटिव
बीकानेर। शहर में कोरोना का ग्राफ बढ़ता ही जा रहा है।आज आई चौथी रिपोर्ट में…
आधुनिक भारत के निर्माण में पं. नेहरू की भूमिका को सदैव याद रखा जाएगा: डॉ. कल्ला
पंडित नेहरू के जीवन से जुड़े चित्रों की प्रदर्शनी संपन्न बीकानेर। पूर्व प्रधानमंत्री पं. जवाहरलाल…
