देवेंद्र वाणी न्यूज़, बीकानेर। प्रदेश में नये साल से ठीक पहले तबादलों का दौर शुरू हो गया है। राजस्व मंडल, अजमेर ने एक साथ 69 तबादले किए हैं। जिनमें 36 तहसीलदार व 33 नायब तहसीलदार शामिल हैं। तबादला सूची में बीकानेर, चुरू, श्रीगंगानगर, जोधपुर, भीलवाड़ा सहित विभिन्न जिलों में फेरबदल किया गया है। बीकानेर के सहायक भू प्रबंधन अधिकारी अजीत कुमार गोदारा को करणपुर, श्रीगंगानगर तहसीलदार लगाया गया है। लूणकरणसर नायब तहसीलदार शिव प्रसाद को मोहनगढ़, जैसलमेर भेजा गया है। वहीं फलौदी तहसीलदार महावीर प्रसाद को अब श्रीडूंगरगढ़ तहसीलदार लगाया गया है। वहीं बीकानेर मूल की प्रतिज्ञा सोनी को लोहावट जोधपुर से बाप तहसीलदार लगाया है।
Related Posts
संभागीय आयुक्त ने अस्थाई संचालित बाजारों के संबंध में जारी किये दिशा निर्देश
बीकानेर। संभागीय आयुक्त डॉ. नीरज के. पवन ने अस्थाई रूप से संचालित बाजारों के संबंध…
बीकानेर : कॉलेज शिक्षा विभाग के नवीन कृषि महाविद्यालयों हेतु नोडल अधिकारी नियुक्त, पढ़े खबर
बीकानेर। मुख्यमंत्री राजस्थान सरकार के बजट घोषणा वर्ष 2022-23 के अंतर्गत राज्य के 15 जिलों…
श्री बजरंग धोरा धाम में 66वें पाटोत्सव पर रामचरितमानस अखंड पाठ से गूंज रहा मंदिर, पढ़े खबर
बीकानेर। पूगल रोड स्थित श्री बजरंग धोरा धाम में मंदिर के 66वें पाटोत्सव (स्थापना दिवस)…
