बीकानेर। जेएनवीसी थाना क्षेत्र में एक बंद मकान में 4 जने चोरी की नियत से घर में घुसकर चोरी करने का प्रयास किया लेकिन सफल नहीं हो सके। इस संबंध में सुदर्शना नगर प्रवीण सेठी पुत्र रामदास सेठी ने एक नामजद व दो-तीन अन्य के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। परिवादी ने बताया कि घटना 5 मार्च की रात को साढ़े दस बजे के आसपास की है। जब पवनपुरी स्थित हाकमराम के घर पड़ौसी का उसके पास फोन आया कि हकमराम के घर में तीन-चार जने चोरी करने के आशय से घुस गए है। इस सूचना पर प्रवीण सेठी दो-तीन व्यक्तियों के साथ हकमराम के घर पहुंचे तो तीन-चार व्यक्ति हकमराम के घर से निकलकर दीवार फांदकर भाग गए। परिवादी का आरोप है इन भागने वालों में से एक वह जानता है जिसका नाम अजयपाल है। पुलिस ने परिवादी की रिपोर्ट पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की।
Related Posts
जिले के चार थानों में मिली अनियमिताएं
बीकानेर। राजस्थान राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग के पूर्व सदस्य उमा रतनूं ने कहा कि…
अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत
बीकानेर। जिले के बज्जू थाना क्षेत्र में अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक…
चांडक भवन के पास सड़क हादसे में एक जना बुरी तरह घायल
बीकानेर। नोख कस्बे में सलूण्डिया गांव में एक स्कूटी फिसल जाने से एक युवक बुरी…
