बीकानेर । श्रीडूंगरगढ़ में लूट व ठगी के साथ अब चोरी की घटनाएं भी बढ़ रही हैं। यहां एक सूने घर से लाखों रुपए के जेवरात चोर ले गए। मंगलवार दोपहर इस आशय की FIR श्रीडूंगरगढ़ थाने में दर्ज कराई गइ है। पुलिस ने माैके पर पहुंचकर मौका देखा है और अब चोर की छानबीन शुरू कर दी है।पुलिस के अनुसार श्रीडूंगरगढ़ के वार्ड बीस में कालू बास में रहने वाले पुरुषोतम प्रसाद ब्राह्मण ने एफआईआर दी है कि उसके घर में अज्ञात चोर घुस गए। उन्हें मंगलवार सुबह इस घटना के बारे में जानकारी मिली, जिसके बाद एफआईआर दर्ज करवा दी गई। पुरुषोतम ने बताया कि उसके घर में पड़े सोने चांदी के जेवर के अलावा नगद रुपए भी ले गए हैं। एक सूची भी पुलिस को दी गई है, जिसमें सोने व चांदी के आभूषण की लिस्ट भी दी गई है।घटना के बाद से पुलिस ने क्षेत्र में सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है। जिसमें चोरी की वारदात करने वाले युवकों की पहचान की जा रही है। पुलिस को लग रहा है कि क्षेत्र के ही कुछ वांछित अपराधियों ने इस घटना को अंजाम दिया है।
Related Posts
सरकारी दस्तावेजों में कांट-छांट करने वालों पर कार्यवाही की मांग
बीकानेर। इ.गा.न.प. कर्मचारी महासंघ बीकानेर का प्रतिनिधिमंडल संघ अध्यक्ष गुरदीप सिंह के नेतृत्व में संभागीय…
फांसी का फंदा लगाकर दो युवकों ने की इहलीला समाप्त
बीकानेर। शहर व आस पास के इलाकों में आये दिन आत्महत्या के केस बढ़ते ही…
पति के सामने पत्नी से दुष्कर्म करने का प्रयास
बीकानेर। पति के सामने पत्नी से दुष्कर्म करने का प्रयास, विरोध करने पर मारपीट व…
