देवेन्द्रवाणी न्यूज़, बीकानेर। जिले में चोरी की वारदातों पर अंकुश नहीं लग रहा। चोरी का ताजा मामला कोटगेट थाना क्षेत्र से सामने आया है। जहां चोरों ने बंद मकान को निशाना बनाते हुए नकदी व जेवरात पर हाथ साफ कर निकल गए। इस संबंध में रानी बाजार निवासी सदीक मोहम्मद पुत्र रसीद खां ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। जिसमें बताया कि 14 जनवरी को वह घर पर नहीं था। कहीं बाहर काम से गया था। 15 जनवरी को सुबह घर पर आया तो देखा कि ताले टूटे हुए है। घर में से नकदी रुपए व जेवरात गायब थे। कोई अज्ञात चोर ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। परिवादी की रिपोर्ट पर पुलिस मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की।
Related Posts
फर्जी क्रेडिट सोसायटी, 500 से अधिक खाते खोल एक करोड़ ठगे, गिरफ्तार
हनुमानगढ फर्जी तरीके से क्रेडिट कोऑपरेटिव सोसायटी बनाकर अधिक ब्याज का लालच देकर लोगों का…
पड़ोसी के घर में बैठे थे, आवाज आई तो दोड़कर पहुंचे; हो चुकी थी चोरी
बीकानेर । मुरलीधर व्यास नगर में चोरियों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा…
मोटरसाइकिल स्लिप होने से मां बेटे बुरी तरह से घायल
बीकानेर। जिले के श्रीडूंगरगढ़ थाना क्षेत्र में गुरुवार को हनुमान धोरा से आगे पेट्रोल पंप…
