बीकानेर। जिले के बज्जू कस्बे से 12 किलोमीटर दूर मुख्य नहर आरडी 961 स्थित एक परचून की दुकान में रखा करीब ढाई लाख रुपए का सामान चोरी करने के बाद अज्ञात चोरों ने दुकान में आग लगी व आरोपी फरार हो गए। इस संबंध में मामला दर्ज हुआ है। दुकान मालिक मांगीलाल पुत्र गंगाराम कुम्हार निवासी मिठडिया ने पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया कि देर रात्रि को अज्ञात चोरों ने उसकी परचून की दुकान की खिड़की तोड़कर उसमें रखा करीब ढाई लाख रुपए का सामान चोरी कर ले गए व जाते समय चोरों ने दुकान में आग लगा दी जिससे दुकान भी जलकर राख हो गई। आग लगने की सूचना आस पास के लोगों ने दी तब वह मौके पर पहुंचा तो देखा कि दुकान में आग से धुंआ निकल रहा है और उसमें दुकान में रखा सामान गायब था। थानाधिकारी बलवंतराम ने बताया कि परिवादी की रिपोर्ट व मौका स्थिति के अनुसार आग व सामान चोरी का मामला दर्ज किया गया है।
Related Posts
प्लाट पर कब्जा करने का मामला दर्ज
बीकानेर । प्लाट पर कब्जा करने के आरोप में दो व्यक्तियों के खिलाफ जेएनवीसी पुलिस…
नाबालिग से गैंगरेप:पीड़िता को घर से उठा ले गया आरोपी, सुनसान गली में 4 लोगों ने किया दुष्कर्म; केस दर्ज
नागौर जिले के मेड़ता सिटी में एक नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने…
फैक्ट्री में काम करते गिरने से मजदूर की मौत
देवेन्द्रवाणी न्यूज,बीकानेर। शहर के कोटगेट थाना इलाके में एक मजदूर की काम करते गिरने से…
