देवेंद्र वाणी न्यूज़, बीकानेर। शहर में चोरो की सेंधमारी जारी है सदर थाना क्षेत्र में चोरों ने सेंधमारी करते हुवे सोने चांदी के आभूषण के साथ-साथ गन भी चोरी कर ले जाने का मामला सामने आया है। एफसीआई गोदाम रोड़ सुभाषपुरा निवासी भंवर सिंह राठौड़ ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। घटना 13 मई की दोपहर एक बजे से 14 मई की सुबह साढ़े दस बजे के बीच की है। इस सम्बंध में प्रार्थी ने बताया कि अज्ञात चोरों ने उसके घर में सेंधमार कर माल पार कर लिया। प्रार्थी के अनुसार चोरों ने घर से सोने, चांदी के आभूषणों के साथ नकदी और 12 बोर की गन भी चोरी कर ली। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Related Posts
पैरोल पर गया कैदी फरार
बीकानेर। केन्द्रीय कारागृह से पैराल पर गया कैदी फरार हो गया। इस संबंध में जोधपुर…
युवक ने अपने ही घर में फांसी का फंदा लगाकर की आत्महत्या
बीकानेर। शहर के जेएनवीसी थाना इलाके में एक युवक ने अपने घर में फांसी का…
लॉटरी के नाम पर युवक से ठगी,रुपए व मोटरसाइकिल
बीकानेर। लॉटरी के नाम ठगी का बड़ा मामला सामने आया है। इस संबंध में जसरासर…
