देवेन्द्रवाणी न्यूज़, बीकानेर। शहर के रानी बाजार स्थित एक शोरुम में चोरी की वारदात होना सामने आया है। इस संबंध में कोटगेट पुलिस थाने में अज्ञात चोर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस के अनुसार चोरी की यह वारदात रानी बाजार स्थित रेड टेप शोरुम में हुई है। जहां शोरुम मैनेजर रश्मि ओझा ने रिपोर्ट देते हुए मुकदमा दर्ज कराया है। परिवादिया ने रिपोर्ट में बताया कि वह रानी बाजार स्थित रेड टेप शोरुम के मैनेजर के रूप में कार्य कर रही है। 15 फरवरी की रात को शोरुम समय पर बंद कर घर चली गई थी। सुबह वापस आई तो शोरुम के प्रथम फ्लोर फ्रंट साइड का शीशा टूटा हुआ पाया। इसके साथ रिसेप्शन काउंटर, कैश काउंटर पर तोडफ़ोड़ की हुई थी। कैश गायब था तथा कुछ जुते और कपड़े गायब थे। पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की।
Related Posts
ढाबे पर हुआ विवाद,एक दूसरे पर की फायरिंग
देवेन्द्रवाणी न्यूज,बीकानेर। जिले में अपराध बेलगाम होते जा रहे है। अपराधियों में अब पुलिस का…
धोखाधड़ी से हड़पे साढ़े तीन लाख,अब आया पुलिस की पकड़ में
देवेन्द्रवाणी न्यूज,बीकानेर। लग्जरी लाइफ जीने के लिए रकम दोगुनी करने,लोन दिलवाने का झांसा देकर धोखाधड़ी…
बैंक में नोट बदलाने आया,गस खाकर गिरा,मौत
बीकानेर। जिले के कोतवाली थानान्तर्गत एक बैंक में नोट बदलवाने आया एक अधेड़ की मौत…
