दिनदहाड़े महिला के गले से चेन तोड़ भागा चोर, पढ़े खबर

जयपुर, में चेन तोड़ने वालों के हौंसले बुलंद होते जा रहे हैं। खुले आम चेन तोड़ने से लोगों के घायल होने के मामले सामने आ रहे हैं। अब जयपुर के आर्य नगर में चेन तोड़ने की वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। जहां बदमाश दिनदहाड़े स्कूटी पर बैठी पायल शर्मा (30) की महिला के गले से चेन तोड़कर ले गए। इस दौरान 3 साल का बेटा पार्थ भी महिला के साथ था। घटना मुरलीपुरा थाना इलाके की है। महिला अपने पीहर आई हुई थी। जो घर के बाहर खड़ी होकर परिजनों से बात कर रही थी। इस दौरान पीछे से एक बाइक आई। एक बदमाश बाइक चला रहा था। दूसरा पहले ही चलती बाइक से उतर गया। बाइक आगे जाकर खड़ी हो गई। बदमाश महिला के पास आया। महिला को अंदाजा भी नहीं लगा। फिर गले पर हाथ डालते हुए सोने की चेन तोड़ ली। फिर आगे चलती बाइक पर बैठकर फरार हो गया। ये पूरी वारदात मौके पर लगे सीसीटीवी में कैद हो गई।

3 साल के बेटे की खातिर महिला ने बदमाशों को छोड़ा
अचानक हुई इस घटना के बाद महिला ने हिम्मत दिखाते हुए बदमाश का पीछा करना शुरू कर दिया। करीब 500 मीटर दूर जाने के बाद महिला को महसूस हुआ कि उसके साथ 3 साल का बेटा भी है। उसकी फिक्र करते हुए महिला ने अपनी स्कूटी धीरे कर रोक ली। कॉलोनी के कुछ लोगों ने भी बदमाशों के पीछा करने की कोशिश की, लेकिन वो भाग निकले।

सीसीटीवी फुटेज आया सामने

इसके बाद घटना की जानकारी मुरलीपुरा थाने में दी गई। पुलिस ने अलग अलग जगह के सीसीटीवी फुटेज खंगाले। इसमें बदमाश वी मार्ट के पास से निकलते दिखाई दे रहे हैं। घटना 28 अगस्त की है। इसका सीसीटीवी फुटेज आज सामने आया। वहीं, महिला 2 दिन से कापी परेशान है। पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ लूट का केस भी दर्ज कर लिया है।

तीन दिन से परेशान है महिला

पायल शर्मा ने बताया कि वह घटना के बाद काफी डर गई हैं। पिछले तीन दिन से सो भी नहीं पा रही। घर के बाहर भी नहीं निकल रही हैं। बेटा पार्थ भी किसी को पीली टीशर्ट देखकर बोल रहा है कि वह रहे चोर अंकल। पायल ने बताया कि उनका घटना के बाद से किसी काम में मन नहीं लग रहा हैं। पति सुजीत शर्मा का नेपाल बॉर्डर पर कपड़ों का कारोबार है। उन्हें भी जानकारी दे दी हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि स्नैचिंग की वारदात अपने आप में बड़ा सबूत है कि जयपुर शहर में बदमाश कितने बेखौफ हो चुके हैं। पुलिस का अगर इन बदमाशों पर कंट्रोल रहती तो इस तरह की वारदात घर के बाहर खड़ी महिला के साथ नहीं होती। मुकेश जोशी ने बताया कि अभी तक भी पुलिस के हाथ बदमाश नहीं लगे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *