बीकानेर। देशनोक थाना क्षेत्र में सरकारी अस्पताल के जीएनएम द्वारा एक महिला के प्रेग्नेसी टेस्ट करवाने के दौरान प्राईवेट पार्ट के साथ गलत नियत से छेड़छाड़ करने का मामला सामने आया है। इसको लेकर परिवादिया ने देशनोक थाने में नामजद आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार परिवादिया का आरोप है कि वह केसरदेसर जाटान स्थित सरकारी अस्पताल में 4 सितम्बर को सुबह 10 बजे पे्रगनेंसी टेस्ट करवाने गई। उस दौरान अस्पताल में मौजूद जीएनएम अनिल मोदी से जांच के दौरान गलत नियत से मेरे प्राईवेट पार्ट में अंगुलिया डाल दी। इस पर विरोध किए जाने पर मेरे गले पर कैंची रखकर चिल्लाने से मना किया। जिससे मैं पूरी तरह घबरा गई। इस पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इस मामले की जांच देशनोक थानाधिकारी कर रहे है।
Related Posts
जिला कलक्टर ने शहर में हाल ही में बनी सड़कों लिया जायजा, आधा दर्जन स्थानों से लिए नमूने गुणवत्ता का ध्यान रखने के दिए स्पष्ट निर्देश
बीकानेर। जिला कलक्टर भगवती प्रसाद कलाल ने मंगलवार को क्वालिटी कंट्रोल विंग के अधिकारियों के…
डॉ. राजू व्यास ने भी बीकानेर पश्चिम से चुनाव लड़ने के लिए ठोकी ताल
24, अकबर रोड, ऑल इंडिया कांग्रेस कार्यालय और राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी, जयपुर में ऑफिशियली…
ज्वैलर्स को चूना लगाने वाला शातिर चोर आखिर पुलिस के चढ़ा हत्थे
बीकानेर। जिले के कोतवाली थाना इलाके में ग्राहक बनकर ज्वैलर्स को चूना लगाने वाला शातिर…
