बीकानेर के 3 साहित्याकारों का होगा सम्मान : राजस्थानी साहित्य के लिए बेहतरीन काम करने वाले को मिलेगा सम्मान

बीकानेर। राजस्थानी साहित्य के लिए बेहतरीन काम करने वाले तीन वरिष्ठ साहित्यकारों को इस बार रोटरी क्लब के तीन अलग अलग पुरस्कार दिए जायेंगे। क्लब ने पुरस्कारों की घोषणा करते हुए अक्टूबर में सम्मान समारोह आयोजित करने की तैयारी शुरू कर दी है।

रोटरी क्लब के अध्यक्ष दिनेश आचार्य ने बताया कि इस बार का सर्वोच्च साहित्य पुरस्कार कला डूंगर कल्याणी राजस्थानी शिखर पुरस्कार नागौर के देवकिशन राजपुरोहित को दिया जायेगा। इस पुरस्कार के तहत 51 हजार रुपए नगद और प्रशस्ति पत्र दिया जायेगा। वहीं, खींवराज मुन्नीलाल सोनी राजस्थानी गद्य पुरस्कार इस बार जोधपुर की साहित्यकार किरण राजपुरोहित ‘नितिला’ को दिया जायेगा। इस पुरस्कार के रूप में 21 हजार रुपए व प्रशस्ती पत्र दिया जायेगा। इस बार का ब्रज-उर्मी अग्रवाल राजस्थानी पद्य पुरस्कार के रूप में 11000 रुपए व प्रशस्ति पत्र इस बार सत्यदेव संवितेंद्र को दिया जायेग
पुरस्कार सम्मान समारोह के संयोजक अरुण प्रकाश गुप्ता ने बताया कि कोरोना काल के कारण कार्यक्रम थोड़ा विलंब से हो रहा है। इस बार वर्ष 2020 व 2021 के उपरोक्त पुरस्कार अक्टूबर में आयोजित किया जायेगा। पुरस्कार समिति की बैठक में राजेश चूरा, एम.जी. सोनी, मनमोहन कल्याणी, सुनील गुप्ता व प्रवीण गुप्ता भी शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *