देवेन्द्रवाणी न्यूज,बीकानेर।शहर के कोटगेट थाना इलाके में एक अधेड़ ने फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है। जानकारी के अनुसार धोबी तलाई की गली नंबर बारह के एक मकान में किराये पर रहने वाले 52 वर्षीय मृतक विनोद धोबी पुत्र मोटाराम धोबी ने सोमवार की देर रात कमरे में फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। सुबह परिवार के लोग जब नींद से जगाने के लिये गये तो उसका शव फंदे पर झुलता मिला। इससे परिवार के लोगों में कोहराम सा मच गया। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची कोटगेट पुलिस ने जांच पड़ताल कर शव को फंदे से उतार कर पंचनामा तैयार करने के बाद पीबीएम होस्पीटल की मोर्चरी में भिजवा दिया। पुलिस के अनुसार मृतक त्यागी वाटिका का रहने वाला था जो पिछले कुछ माह से परिवार के साथ धोबी तलाई गली नंबर बारह के एक मकान में किराये पर रहा था। परिजनों ने बताया कि सोमवार को रात वह शराब पीकर घर आया और खाना खाने के बाद सोने के लिये कमरे में चला गया और देर रात को फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। पुलिस ने मृतक के शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है।
Related Posts
पुलिस की बडी कार्यवाही,हथकड़ शराब जप्त
बीकानेर। आईजी जोस मोहन के निर्देश पर जिला पुलिस विशेष टीम व श्रीडूंगरगढ़ पुलिस ने…
पिल्ले को गाड़ी चढ़ाकर मारने का आरोप
बीकानेर। खतूरिया कॉलोनी में मदर डॉग के बच्चे पर गाड़ी चढ़ाकर मारने का आरोप लगाते…
डूबने से दो युवक-विवाहिता की मौत,नहर में मिला शव
बीकानेर। जिले के विभिन्न थाना इलाकों में डूबने से तीन जनों की मौत हो गई।…
