बीकानेर। जिले के 9 पंचायत चुनावों के लिये 161 वार्डों में खाजूवाला पंचायत समिति के अब तक घोषित 10 परिणामों में से 5 निर्देलीय, 3 भाजपा व 2 पर कांग्रेस ने जीत दर्ज की है। बता दे कि यह कुल 15 वाडों के नतीजों में 10 वार्डों के नतीजे आ चुके है। वार्ड 1,2,3,4,8 पर निर्देलीय ने, भाजपा वार्ड 6, 11, 15 व कांग्रेस वार्ड 10,13 पर जीत दर्ज की है। अब तक आये परिणामों से यह सामने आ रहा है कि खाजूवाला पंचायत समिति के प्रधान की चाबी निर्देलीय के हाथ में जा सकती है। बज्जू खालसा पंचायत समिति के 15 वार्डों के परिणाम घोषित हो गये जिसमें कांग्रेस ने 10 पर विजय रही तो वहीं भाजपा 3 व निर्देलीय 2 प्रत्याशियों ने जीत दर्ज की है। बज्जू खलासा के वार्ड नंबर 2 से भाजपा के मोहन सिंह, वार्ड नंबर 4 से कांग्रेस की भंवरी देवी, वार्ड नंबर 9 से कांग्रेस अनवर बानों, वार्ड 11 से कांग्रेस की संगीता, वार्ड 13 से कांग्रेस की रोशनी जीत दर्ज की है।
Related Posts
बीकानेर के भामाशाहों की देश में एक अलग पहचान : न्यायाधिपति
बीकानेर। राजस्थान उच्च न्यायालय,जोधपुर के न्यायधिपति संदीप कुमार मेहता ने कहा कि बीकानेर के भामाशाहों…
बीकानेर : सज रहे शिवालय, एक माह चलेंगे अभिषेक-पूजन
बीकानेर, भगवान शिव की भक्ति की महीना सावन 14 जुलाई से प्रारंभ होगा। घरों और…
बीकानेर : पिछले सात दिन में महज एक कोरोना रोगी आया सामने, जिले में एक्टिव केस पांच,पढ़े
बीकानेर। देश के कुछ हिस्सों में कोरोना रोगियों की संख्या में बढ़ोतरी के साथ ही…
