रनवे पर उड़ान भरते विमान का बड़ा हादसा होते-होते टला

रांची। रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर शनिवार की दोपहर तकरीबन 11:45 बजे एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। रांची से 176 यात्रियों को लेकर मुंबई जा रहा एयर एशिया का विमान रनवे पर दौड़ते समय एक पक्षी से टकरा गया। पायलट ने सूझबूझ से किसी तरह विमान को रनवे पर रोका। एयरपोर्ट के अधिकारियों का कहना है कि विमान को कोई क्षति नहीं पहुंची है। सभी यात्री सकुशल हैं। विमान की जांच चल रही है। कई इंजीनियर विमान की जांच में लगाए गए हैं। जांच पूरी करने के बाद विमान मुंबई के लिए उड़ान भरेगा। एयर एशिया का यह विमान 11:45 बजे रांची से मुंबई के लिए उड़ान भरने वाला था। एयरपोर्ट के निदेशक विनोद शर्मा ने बताया कि इस मामले की जांच कराई जाएगी कि विमान के पास पक्षी कैसे पहुंचा। उन्होंने बताया कि कौन सा पक्षी था। यह अभी बात साफ नहीं हो रही है। मामले की जांच होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *