बीकानेर। प्रशासनिक सुधार विभाग, शासन सचिवालय के निर्देश में उप शासन सचिव चन्द्र प्रकाश के नेतृत्व में सचिवालय से आई टीम ने सोमवार को बीकानेर मुख्यालय स्थित विभिन्न कार्यालयों का आकस्मिक निरीक्षण किया। टीम द्वारा हाजरी रजिस्टर जब्त कर कार्यवाही की गई। चन्द्र प्रकाश ने बताया कि निरीक्षण के दौरान कई कर्मचारी-अधिकारी अनुपस्थित पाए गए। उन्होंने बताया कि अनुपस्थित कर्मचारियों व अधिकारियों के विरूद्ध आवश्यक अनुशासनात्मक कार्यवाही की जाएगी। टीम द्वारा आंकड़े जुटाए जाएंगे। निरीक्षण दल में अनुभाग अधिकारी वेद प्रकाश मीना, निरीक्षण अधिकारी राजेन्द्र शर्मा, मोहम्मद वकील शामिल है।
Related Posts
मामूली बोलचाल के चलते युवक के पैर में मारी दी गोली
देवेन्द्रवाणी न्यूज,बीकानेर। शहर मे बदमाशों के हौसले लगातार बढ़ते ही जा रहे है। आये दिन…
ट्रेन से गिरने से एक व्यक्ति गंभीर घायल
बीकानेर । अर्जुनसर रेलवे स्टेशन पर पैसेंजर ट्रेन से गिरने से एक व्यक्ति गम्भीर घायल…
रीट पेपर लीक मामला : 5 करोड़ में पेपर खरीदकर 45 करोड़ बटोरने का था प्लान
जयपुर। रीट पेपर लीक करने के सूत्र बोर्ड कार्यालय से भी जुड़े थे। गिरफ्तार हुई…
