देवेन्द्रवाणी न्यूज,बीकानेर। शहर के सदर थाना इलाके में रोडवेज बस की चपेट में आने से सरकारी अध्यापिका की दर्दनाक मौत हो गई। जानकारी मिली है कि रानीबाजार निवासी 41 वर्षीय जागृति शर्मा राजकीय उप्रा वि हंसेरा से लौटते समय म्यूजियम सर्किल पर रोडवेज बस के नीचे आ गई। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतका के पति लोकेश शर्मा ने सदर थाने में बस चालक के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। फिलहाल शव को पीबीएम की मोर्चरी में रखवाया गया है।
Related Posts
मोबाइल की दुकान पर पिस्तौल दिखाकर मोबाइल ले जाने वाले को पुलिस ने दबोचा
बीकानेर। केईएम रोड़ पर बीते दिनो पिस्तौल का डर दिखाकर मोबाइल ले जाने के मामले…
‘माटी’ के माध्यम से किसानों तक पहुंचेंगे विभिन्न विभाग
मृदा स्वास्थ्य जागरुकता तथा जैविक खेती प्रोत्साहन के लिए चलेगा सघन अभियान बीकानेर, 10 फरवरी।…
