बीकानेर। जब से बीकानेर पुलिस अधीक्षक ने शहर के सट्टेबाजो पर लगान लगाई है तब से शहर के नामी बीकानेर को छोड़कर बाहर चले गये लेकिन वहां भी वह पुलिस की रडार पर है और पुलिस के हत्थे चढ़ रहे है। पिछले दिनों ही एसओजी ने कई नामी बुकियों को अपने गिरफ्त में लिया था। ऐसा ही एक सट्ेबाज गुजरात पुलिस के हत्थे चढ़ा है। जानकारी के अनुसार गंगाशहर निवासी मुकेश छाजेड़ जो कि गुजरात के सूरत शहर में रहता है। पुलिस को सूचना मिली थी एक युवक सूरत के वेसू स्थित सुकुन रेजीडेंसी में शराब की बार खोल रखी थी जबकि गुजरात में शराब पूर्णत बंद है। इसके तहत ही पुलिस ने फ्लैट पर रेड मारी तो मौके पर पुलिस को 35 बोतल शराब की मिली है जिसकी बाजार किमत पचार हजार है। वहीं आरोपी ऑनलाइन सट्टा करवाता था जिसके तहत रंगो हाथों पकड़ा है। पूछताछ में पता चला कि दिल्ली निवासी सन्नी उसे शराब सप्लाई करता है। आरोपी शराब का शौकीन है, वहीं बीकानेर निवासी बुकी सुरेश से उसने मास्टर आईडी ले रखी है। इस आईडी से वह अपने ग्राहकों को तीन पत्ती, फुटबॉल, केशीनो, फिशिंग व क्रिकेट पर सट्टा करवाता है। सूरत पुलिस ने आरोपी को रविवार रात मौके से ही गिरफ्तार कर लिया था। बताया जा रहा है कि आरोपी गंगाशहर का मूल निवासी है। सूरत में उसके प्लास्टिक बैग का भी व्यापार है।
Related Posts
भगवान के घर में मारी सेंध, पुजारी के उड़े होश
बीकानेर। नोखा कस्बे की वाल्मीकि बस्ती स्थित वाल्मीकि समाज के आराध्य पुरुष नवल साहब के…
ठगी का शिकार हुआ मुनीम, 1.75 लाख रुपए ठगकर युवक हुआ फरार, मामला दर्ज
बीकानेर। एक युवक ने मुनीम को रुपए का लालच दिया और 1.75 लाख रुपए ठगकर…
चकगर्बी के नक्शे में हेराफेरी,अभियंता के खिलाफ कार्यवाही की मांग
बीकानेर। शहर भाजपा के पूर्व अध्यक्ष विजय कुमार आचार्य ने जिला कलक्टर को ज्ञापन देकर…
