जयपुर। प्रदेश में कोरोना ग्राफ लगातार बढ़ता जा रहा है। राजस्थान में 109 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज सामने आने के साथ ही रोगियों की कुल संख्या 7645 हो गई है। 172 लोगों की अब तक मौत हुई है। आज सुबह मिले मरीजों में सबसे अधिक झालावाड़ जिले में पहली बार एक साथ 64 संक्रमित मरीज मिले। इसके अलावा कोटा 16,नागौर 12,जयपुर ,भरतपुर 6-6 झुंझुनूं 02, और बीकानेर ,करोली,दौसा जिले में 1-1 संक्रमित मरीज मिला। प्रवासी लोगों की बात करें तो आज भी 18 नए प्रवासी संक्रमित मिले। प्रदेश में अब-तक 2029 प्रवासी पॉजिटिव आ चुके है। झालावाड़ में कोरोना विस्फोट हुआ है। झालावाड़ जिले में आज सुबह एक साथ 64 लोगों की पॉजिटिव रिपोर्ट आने से हडक़ंप मच गया। जिले में पहली बार एक साथ इतने संक्रमित मरीज मिले। झालावाड़ जिले में अब-तक 135 पॉजिटिव मरीज मिल चुके है। कोटा जिले में भी आज सुबह 16 नए संक्रमित मिले। जानकारी के अनुसार ये सभी मरीज छावनी से हैं। जिले में पॉजिटिव मरीजों की संख्या 412 हो गई वहीं 16 कोरोना मरीजों की अब-तक मौत हो चुकी है। जयपुर में 2 की मौत 6 नए संक्रमित राजधानी जयपुर में कोरोना मरीजों की मौत और संक्रमित मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। आज सुबह भी 2 कोरोना मरीजों की मौत हुई वहीं 6 नए पॉजिटिव मरीज मिले। जिले में पॉजिटिव मरीजों का आंकड़ा 1866 हो गया जबकि 83 मरीजों की अब-तक मौत हो चुकी है । नागौर में 12 प्रवासी भरतपुर में 3 प्रवासी संक्रमित नागौर जिले में आज सुबह मिले 12 संक्रमित प्रवासी है । जिले में संक्रमित मरीजों का आंकड़ा 416 हो गया है। इन मरीजों में 290 प्रवासी लोग है । नागौर के अलावा भरतपुर जिले में भी आज 6 नए संक्रमित मिले । इन मरीजों में 3 मरीज प्रवासी है। जिले में अब-तक 149 पॉजिटिव मिल चुके है ।
Related Posts
प्रशासन की लचर व्यवस्था के चलते लोक डाउन-2 के नियमों की उड़ाई जा रही धज्जियां
लूणकरणसर। कोरोना महामारी के बचाव में जहां केंद्र सरकार ने लॉक डाउन को बढ़ाकर 3…
पार्षद पति के मौत के मामले में किया हाईवे जाम
बीकानेर। करंट आने से पार्षद पति का मामला अब तुल पकडऩे लगा है कल जहां…
बीकानेर : सुबह आयी रिपोर्ट में कोरोना हुवा शांत, होली पर कोई रोक नहीं
बीकानेर। बीकानेर में लगातार बढ़ रहे कोरोना मरीजों के बीच शुक्रवार को कुछ राहत मिल सकती…
