जयपुर। प्रदेश में कोरोना ग्राफ लगातार बढ़ता जा रहा है। राजस्थान में 48 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज सामने आने के साथ ही रोगियों की कुल संख्या 6542 हो गई है। कोरोना वायरस अब तक प्रदेश में 155 लोगों की जान ले चुका है। प्रदेश में प्रतिदिन 200 से ज्यादा लोग इस संक्रमण संक्रमित हो रहे है और प्रतिदिन मौते हो रही है। शनिवार सुबह आई चिकित्सा विभाग की रिपोर्ट में भी 48 नये पॉजिटिव मिले है। जिसमें सर्वोधिक नागौर में 17 पॉजिटिव मिले है। इसके अलावा कोटा में 10, झून्झुनू में 6, जयपुर में 5, झालावाड़ में 4,धोलपुर में 2, बांसवाड़ा, अजमेर, भरतपुर व भीलवाड़ा में एक एक केस सामने आएं है।पूरे प्रदेश में इस समय एक्टिव केस 2695 है। वहीं 3258 रोगियों को डिस्चार्ज कर दिया गया है।
Related Posts
नाल थाने में सरपंच सहित नौ के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म का मामला दर्ज
बीकानेर। नाल थाना क्षेत्र में एक महिला ने नौ जनों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म का…
कोरोना से फिर एक और मौत
बीकानेर। जिले में कोरोना ने घातक रूप धारण कर लिया है। प्रतिदिन तेजी से कोरोना…
छात्रों ने अर्द्धनग्न होकर किया प्रदर्शन
बीकानेर। मानव संसाधन विकास मंत्रालय द्वारा स्नातक के अंतिम वर्ष की परीक्षा करवाने के निर्णय…
