बीकानेर। अखिल भारतीय व प्रदेश कांग्रेस सेवादल के आवाह्न पर स्थानीय बिश्नोई धर्मशाला में जिला महिला कांग्रेस सेवादल की मीटिंग प्रात:11बजे से आयोजित हुई, जिसकी अध्यक्षता प्रदेश कांग्रेस सेवादल की अध्यक्ष शारदा मीणा ने की तथा मुख्य अतिथि अखिल भारतीय कांग्रेस सेवादल की राष्ट्रीय सचिव श्रीमती मधु गुरुंग रही।
मीटिंग से पूर्व ध्वज वन्दन कार्यक्रम किया गया,जो कि महीने के अन्तिम रविवार को अनिवार्य रूप से होता है।
मीटिंग का शुभारंभ वन्देमातरम गायन से किया गया ततपश्चात अतिथियों का सूत व पुष्पमाला व दुपट्टा ओढ़ाकर स्वागत किया गया।

कार्यक्रम में स्वागत भाषण श्रीमती राज भटनागर ने दिया।तत्पश्चात मीना,अंजना खत्री, हबीबा,सुनीता गोड़, आशा स्वामी, मुमताज, सन्तोष प्रजापत, प्रेमलता राठोड़, तेजू कँवर आदि ने सम्बोधित किया।
मुख्य अतिथि मधु गुरुंग ने कहा कि सेवादल कांग्रेस की रीढ़ है, जब जब सेवादल कमजोर हुआ है तब तब कांग्रेस पार्टी कमजोर हुई है।इसलिए सेवादल में अधिक से अधिक लोगो को जोडऩे के काम में सहयोग करें।


अपने अध्यक्षीय उदबोधन में शारदा मीणा ने कहा कि महिला सेवादल में नई नियुक्तियां कर काम करने वाली महिलाओं को अधिकाधिक संख्या में जोड़कर महिला सेवादल को मजबूत बनाया जाएगा। उसके बाद चिकित्सा व सहायता के कैम्प लगाए जाएंगे।साथ ही प्रत्येक जिले में सेवादल प्रशिक्षण कैम्प भी आयोजित होंगे।

देहात महिला कांग्रेस अध्यक्ष शशिकला राठौड़ ने कार्यक्रम में उपस्थितों का धन्यवाद ज्ञापित किया।मंच सन्चालन मार्शल प्रहलादसिंह ने किया। कार्यक्रम में कांता भाटी, आस्था चौधरी,कृष्णा,अरुणा, काजल राठोड़, सुनीता, पार्वती,आशा देवी, चन्द्र कला, चन्दा, गायत्री, जसोदा, दुर्गा, चेतना, मीनाक्षी, लीला, रजनी, रुपाली, शोभा, कमला देवी सहित सैंकड़ो महिलाएं उपस्थित थीं।