बीकानेर। अपने आप को डॉक्टर बताकर बुखार की दवा देना एक छोलाछाप को भारी पड़ गया। जिसके खिलाफ पांचू थाने में मामला दर्ज हुआ है। जिसमें कक्कू निवासी राजाराम मेघवाल ने आसूसिंह पर बिना पर्ची दवा देने और गलत इन्जेक्शन लगाने का आरोप लगाया है। मेघवाल ने रपट में बताया कि उसकी भतीजी मोहिनी की बुखार आने पर वह सेफराज मेडिकल स्टोर लेकर गया। जहां उसे आसूसिंह मिला। जिसने अपने आपको बागड़ी हास्पिटल का चिकित्सक बताते हुए बेहतर इलाज की बात कही। आसूसिंह पर विश्वास करते हुए मैनें भतीजी मोहिनी का इलाज आसूसिंह से करवाने पर हामी भर ली। जिसके बाद आसूसिंह मेडिकल स्टोर पर गया और बिना पर्ची तैयार किये मोहिनी को दवा दे दी तथा एक इन्जेक्शन लगाकर रवाना कर दिया। घर पहुंचने के कुछ देर बाद मोहिनी की तबीयत बिगड़ गई,तो हमने आंसूसिंह को कहा। फिर भी आंसूसिंह चिंता न करने की बात कहता रहा। तबीयत ज्यादा बिगडऩे पर मोहिनीऔर उसे नोखा अस्पताल ले गये। जहां से उसे पीबीएम रैफर कर दिया। जो अब अपनी जिन्दगी से जूझ रही है। पुलिस ने आंसूसिंह के खिलाफ धारा 420,336 के तहत मामला दर्ज किया।
Related Posts
सड़क हादसे में एक जने की दर्दनाक मौत,एक घायल
देवेन्द्रवाणी न्यूज,बीकानेर। जिले के पूगल थानान्तर्गत ट्रेक्टर ट्राली व बाइक की भिड़ंत में एक जने…
ऑनलाइन शॉपिंग में खाते से 88 हजार हुए पार
बीकानेर। ऑनलाइन शॉपिंग एक महिला को महंगी पड़ गई। पहले उसने एक फ्रॉक मंगाई। पसंद…
