जयपुर। देश के प्रतिष्ठित व्यंग्यकार,कवि, पत्रकार फारुक आफरीदी को अणुव्रत विश्व भारती सोसायटी नई दिल्ली द्वारा 2020 का राष्ट्रीय अणुव्रत लेखक पुरस्कार से सुशोभित करने का निर्णय किया है। आफरीदी को यह सम्मान अणुव्रत अनुशास्ता आचार्य श्री महाश्रमण के सानिध्य में 18 अक्टूबर को भीलवाड़ा में एक समारोह में दिया जायेगा। आफरीदी व्यग्य पुस्तक ‘मीनमेख’,‘बुद्धि का बफर स्टॉक‘, काव्य कृति-‘शब्द कभी बांझ नहीं होते‘ के साथ ‘कस्तूरबा और आधी दुनिया‘, राष्ट्रीय एकता पर कहानी ‘हम सब एक हैं‘एवं ‘सूचना का अधिकार‘ जैसी कृतियों के लेखक हैं और उन्होंने अनेक ग्रंथों का सम्पादन किया है। फारुक आफरीदी राजस्थान के मुख्यमंत्री के विशेषाधिकारी भी है।
Related Posts
ये क्या हुआ ! अगला करता रहा, पिछले पर गिरता रहा… !
ये क्या हुआ ! आज कामदारों और नामदारों का एक-दूसरे पर तंज कसने का सिलसिला…
रोटरी मरूधरा द्वारा विद्याथियों को स्वेटर, दरियां भेंट
बीकानेर। रोटरी क्लब बीकानेर मरूधरा द्वारा हर्षो के चैक मे संचालित राजकीय बालिका माध्यमिक विद्यालय…
न्यायाधिपति व्यास ने लगाई बजरंग धोरा धाम में धोक
बीकानेर। राजस्थान उच्च न्यायालय के न्यायाधिपति उमाशंकर व्यास ने आज बजरंग धोरा धाम में धोक…
