कंप्यूटर अनुदेशक के 10 हजार पदों पर भर्तियां

बीकानर। शिक्षा विभाग ने नियुक्ति प्रोसेस के अंतिम चरण के रूप में कर्मचारी चयन आयोग को रिक्वेस्ट भेज दी है। इसके बाद अब सीधे विज्ञापन जारी होना है। विभाग ने बेसिक व सीनियर कंप्यूटर के पदों पर नियुक्ति के लिए सिफारिश भेजी गई है इसके तहत बेसिक कंप्यूटर अनुदेशक (एल 8) के 9, 862 पदों पर तथा वरिष्ठ कंप्यूटर अनुदेशक (एल 10) के 295 पदों पर भर्ती की आवश्यकता बताई गई है। टीएसपी एरिया के लिए बेसिक कंप्यूटर इंस्ट्रक्टर के 888 पद होंगे, जबकि सीनियर कंप्यूटर इंस्ट्रक्टर के 13 पद होंगे। अब इसी पत्र के आधार पर कर्मचारी चयन आयोग समाचार पत्रों में विज्ञापन जारी करेगा। भर्ती एक परीक्षा के माध्यम से होगी, जिसका सिलेबस पहले ही जारी किया जा चुका है। साथ ही भर्ती के लिए योग्यता भी तय हो चुकी है।

महात्मा गांधी स्कूल प्राथमिकता
प्रदेश के सभी स्कूलों में फिलहाल कंप्यूटर इंस्ट्रक्टर नहीं पहुंच रहे हैं बल्कि सभी महात्मा गांधी स्कूलों में एक-एक कंप्यूटर इंस्ट्रक्टर जरूर पहुंच जाएगा। बेसिक कंप्यूटर इंस्ट्रक्टर की पोस्ट इन्हीं महात्मा गांधी स्कूलों को आवंटित की जाएगी। राज्य के सभी महात्मा गांधी स्कूल में एक-एक कंप्यूटर लैब भी स्थापित करने का प्लान चल रहा है। इसके अलावा प्रदेश के बड़े स्कूल में भी कंप्यूटर इंस्ट्रक्टर दिए जाएंगे। ये सीनियर कंप्यूटर इंस्ट्रक्टर होंगे। लगभग सभी बड़े शहर व कस्बों में दो-तीन सीनियर इंस्ट्रक्टर के पद होंगे, जबकि शेष बेसिक कंप्यूटर इंस्ट्रक्टर के पद होंगे।

नए सेशन तक भर्ती
शिक्षा विभाग का प्रयास होगा कि नए सेशन में महात्मा गांधी स्कूल में कंप्यूटर इंस्ट्रक्टर पहुंच जाएं। नया सेशन अगर अप्रैल में शुरू होता है तो ये मुश्किल प्रतीत हो रहा है। दरअसल, अभी विज्ञापन जारी होगा तो मार्च-अप्रैल तक को भर्ती परीक्षा ही होगी। इसके बाद रिजल्ट और फिर भर्ती व पदस्थापन में भी समय लगेगा। ऐसे में जुलाई 22 तक ही स्कूलों में इंस्ट्रक्टर पहुंचने की उम्मीद की जा सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *