बीकानेर/राजसमंद। राजसमंद में शिक्षा के क्षेत्र में अग्रणिय रह कर कार्य करने वाली श्रीमती रतनदेवी चौधरी को राजस्थान की करमाबाई जाट महिला संस्था का जिला अध्यक्ष बनाया गया है। व राजसमंद की जिलाप्रमुख भी है। महिला शिक्षा के लिए अपनी पहंचान बना चुकी रतनदेवी लोढियाना तहसील आमेट में अपने पूर्वजों के नाम पर कस्तूरीबाई हजारीलाल जाट राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय निर्मित करके राज्यसरकार को प्रदान किया गया है। इसके लिए उन्हे वर्ष 2015 का भामाशाह अवार्ड राजस्थान सरकार द्वारा दिया गया। सामाजिक सरोकार से जुङे विभिन्न कार्यों के कारण महाराष्ट्र सरकार के महामहिम राज्यपाल महोदय द्वारा 2021 वर्ष मे सामाजिक समरसता सम्मान भी मिला। जाट समाज के संभाग व राज्यस्तरीय खेलकूद व सामाजिक कार्यक्रमो में सदैव इनका सहयोग बना रहता है। जिलाप्रमुख की हैसियत से ग्रामीण महिलाओ के लिए बहुत सराहनीय कार्य कर रही है।
Related Posts
रानी बाजार स्थित इस शोरुम में चोरी , मामला दर्ज
देवेन्द्रवाणी न्यूज़, बीकानेर। शहर के रानी बाजार स्थित एक शोरुम में चोरी की वारदात होना…
भा.ज.पा नेताओं के दावे फैल,विकास के लिए खुद नही ला पाये फूटी कौडी बात प्रदेश सरकार की अस्थिरता की करते है : डोटासरा
बीकानेर। कांग्रेस सरकार के कार्यकाल के दो वर्ष पूर्ण होने पर कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष एवं…
बीकानेर के स्थानीय विक्रेताओं और ग्राहकों के लिये खुश खबर,अपने व्यापार को बढ़ाने का माध्यम बनेगा माई लोकल अड्डा
बीकानेर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के बाई द लोकल फॉर द लोकल की अवधारणा को साकार…
