बीकानेर। अखिल भारतीय महिला कांग्रेस ने सभी जिलों में देहात महिला अध्यक्षों की नियुक्ति की है। अखिल भारतीय महिला कांग्रेस अध्यक्ष नेटा डिसूजा की मंजूरी के बाद अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की जनरल सेके्रटरी नीतू वर्मा ने राजस्थान प्रदेश महिला कांग्रेस में नव नियुक्तियों को हरी झंडी दी है।राजस्थान प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष रेहाना रियाज ने अखिल भारतीय महिला कांग्रेस अध्यक्ष नेटा डिसूजा की मंजूरी के बाद बीकानेर ग्रामीण महिला कांग्रेस अध्यक्ष के तौर पर राजकुमारी व्यास को नियुक्ति दी है। बीकानेर देहात महिला कांग्रेस अध्यक्ष के तौर पर राजकुमारी व्यास की नियुक्ति के बाद खाजूवाला सहित बीकानेर में व्यास के समर्थकों में खुशी का माहौल है।आपको बता दें राजकुमारी व्यास खाजूवाला के दिवंगत जननेता ,पूर्व उपप्रधान शिव कुमार व्यास की पुत्रवधू है। राजकुमारी व्यास ने प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष रेहाना रियाज और बीकानेर शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष यशपाल गहलोत का आभार जताते हुए कहा कि संगठन द्वारा दी गई जिम्मेदारी को वह पूर्ण निष्ठा के साथ निभाएगी।वहीं शशिकला राठौड़ को प्रदेश सचिव बनाया गया है।
Related Posts
होटलों की चैकिंग, एक होटल के आगे मिला डोडा पोस्त
देवेन्द्रवाणी न्यूज,बीकानेर।सीकर में हुई घटना के बाद खाजूवाला पुलिस शनिवार को होटलों की चेकिंग कर…
ट्रेन से गिरने से एक व्यक्ति गंभीर घायल
बीकानेर । अर्जुनसर रेलवे स्टेशन पर पैसेंजर ट्रेन से गिरने से एक व्यक्ति गम्भीर घायल…
बीकानेर : रेलवे स्टेशन व नवली गेट पर नो-पार्किंग के बाद भी खड़े कर रहे वाहन, यातायात अवरुद्ध होने से लोग होते हैं परेशान, पढ़े खबर
नोखा. कस्बे में यातायात व्यवस्था बेपटरी हो रही है। शहर के प्रमुख मार्गों पर रोजाना…
