राजस्थान : 38 नये पोजेटिव केस आए, आंकडा पंहुचा 1100 के पार

जयपुर। प्रदेश में कोरोना की रफतार थमने का नाम नहीं ले रहे है। ये आंकडे लगातार बढ रहे है, जो चिंता का विषय है। राजस्थान स्वास्थ्य विभाग के अनुसार राज्य में आज 38 नए मामलों की पुष्टि हो गई है। जयपुर में 5, जोधपुर में 18, झुंझुनू में 1, नागौर में 2, अजमेर में 1, टोंक में 6, झालावाड़ में 1 और कोटा में 4 मामलों की पुष्टि हो गई है। राज्य में अब तक 1,169 मामलों की पुष्टि हो गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय के द्वारा सुबह आठ बजे जारी आंकड़ों के अनुसार भारत में कोरोना वायरस के अब तक 13,387 मामले सामने आ गए हैं। इनमें से 1,749 लोग ठीक हो गए हैं और 437 लोगों की मौत हो गई है। अभी भी 11,201 मरीजों का इलाज जारी है। पिछले 24 घंटों में 1007 पॉजिटिव मामलों की पुष्टि हुई है और 23 मरीजों की मौत हो गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *