जयपुर। प्रदेशभर में मानसून सक्रिय है मौसम विभाग के मुताबिक शनिवार को प्रदेश के अधिकांश जगहों पर बारिश का अनुमान जताया है। मौसम विभाग ने एक ओर जहां पूर्वी और पश्चिमी राजस्थान 19 जिलों में बारिश की संभावना जताते हुए यलो अलर्ट जारी किया है, इनमें 6 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी भी दी है। अजमेर, टोंक, सवाईमाधोपुर, करौली, धौलपुर, बाड़मेर, जैसलमेर, जोधपुर, बीकानेर, श्रीगंगानगर, हनुमानगढ, चूरू और नागौर जिले में बारिश की संभावना है। इन जिलों में तेज मेघगर्जन के साथ बारिश के लिए यलो अलर्ट जारी किया है। वहीं जयपुर, अलवर, भरतपुर, दौसा, सीकर और झुंझुनूं जिले में कहीं- कहीं पर भारी बारिश होने की संभावना जताई है।
Related Posts
ज्वैलर्स की दुकान को चोरों ने बनाया निशाना,लाखों का माल ले उड़े
बीकानेर। जिले में चोर पुलिस के लिये चुनौती बने हुए है। आएं दिन चोर चोरी…
विक्रम जिला संयोजक कमल और महावीर बने जिला सहसंयोजक
बीकानेर । भारतीय जनता पार्टी शहर जिलाध्यक्ष अखिलेश प्रताप सिंह द्वारा राजस्थान भाजपा सोशल मीडिया विभाग के…
बीकानेर : कोरोना पोजेटिव की हुई मौत, देर रात आई इतने सैम्पलों की रिपोर्ट
बीकानेर। कोरोना संक्रमण ने बीकानेर में एक ओर भर्ती मरीज की जान ले ली है। रामपुरिया…
