बीकानेर। रेल में बिना टिकट के सफर करने वालों पर रेलवे ने नकेल कस ली है। उत्तर पश्चिमी रेलवे के बीकानेर मंडल पर सघन स्पेशल टिकट चैकिंग अभियान चलाया जा रहा है। वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक अनिल रैना के निर्देशानुसार वाणिज्य प्रबंधक सीमा बिश्नोई के नेतृत्व में अभियान चलाया गया। हनुमानगढ़ को बेस रखते हुए मंडल के टिकट निरीक्षकों के 12 स्टाफ के साथ हनुमानगढ़ स्टेशन व ट्रेनों में सूरतगढ़ – हनुमानगढ़ खंड, हनुमानगढ़-श्रीगंगानगर खंड पर बिना टिकट यात्रा के कुल 281 मामले पकडे, इसमें अतिरिक्त किराया व पेनल्टी सहित कुल 1 लाख 31 हजार435 रुपए का जुर्माना वसूला। वहीं बिना मास्क के 09 मामलों से 900 रुपए सहित 290 मामलों से 1 लाख 32 हजार 335 रुपए की जुर्माना लगाया है।
Related Posts
घटिया फर्नीचर लगाकर धोखाधड़ी को लेकर डॉक्टर ने मामला दर्ज करवाया
बीकानेर। एक चिकित्सक ने धोखाधड़ी का आरोप लगाते हुए कोटगेट थाना पुलिस ने दो जनों…
युवक-युवती ने पेड़ से लटक की जीवनलीला समाप्त, युवती नाबालिग
चूरू। जिले के सरदारशहर में शनिवार सुबह एक युवक-युवती ने पेड़ से लटक आत्महत्या कर…
कुख्यात अपराधी को पुलिस ने अपनी गिरफ्त में लिया
श्रीगंगानगर। उदयपुर और अजमेर सहित चार थानों की पुलिस जिस हार्डकोर अपराधी को संगीन वारदातों…
