बीकानेर। कल रात बीकानेर के सुनारों की गुवाड़ से आए एक कोरोना पॉजिटिव के बाद पूरे शहर में हड़कम्प सा मच गया है। देर रात्रि तक स्वास्थ्य विभाग का अमला सुनारों की गुवाड़ में मौजूद रहा। पॉजिटिव के सम्पर्क में आये सभी लोगों को क्वॉरैंटाइन किया गया है। सीएमएचओ डॉ. बीएल मीणा ने बताया कि पॉजिटिव के परिवार एवं ससुराल वालों को क्वारैंटाइन किया गया है। जिसमें महिलाएं, बच्चे व पुरुष शामिल है। सूत्रों से पता है कि कल रात आए पॉजिटिव की स्थिति नाजुक बनी हुई है। रोगी की रोग प्रतिरोधक क्षमता कम होने के कारण उसे वैंटिलेटर पर लिया गया है।
Related Posts
सरकार का ऐतिहासिक फैसला देश को नई दिशा देगा
बीकानेर में भजपा सहित अनेक संगठनों ने व शहरवासियों ने जमू कश्मीर से धारा 370…
बीकानेर : देर रात आयी 1021 सैम्पलों की रिपोर्ट
बीकानेर। देेर रात के बाद बीकानेर को राहत भरी खबर पहुंची है।देर रात 1021 रिपोर्ट नेगेटिव…
युवक ने ट्रेन के आगे कूदकर जीवन लीला की समाप्त
युवक ने ट्रेन के आगे कूदकर जीवन लीला की समाप्त बीकानेर। जिले में ट्रेन के…
