बीकानेर। कांग्रेस के देशव्यापी जन जागरण अभियान के तहत बीकानेर में भी शहर जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा जनजागरण अभियान की शुरूआत स्वतंत्रा सेनानी मूलचंद पारीक की प्रर्तिमा स्थल से शुरू की गई व समापन्न देश प्रथम प्रधानमंत्री स्व.जवारलाल नेहरू की प्रतिमा स्थल पर हुआ। शहर जिला कांग्रेस कमेटी के निर्वतमान अध्यक्ष यशपाल गहलोत के सांनिध्य में हुई जन जागरण अभियान की रैली में कन्हैयालाल कल्ला मोहम्मद हारून राठौड़, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष श्रीभा, कांग्रेस सेवादल के नृसिंह दास व्यास, हरिशंकर नायक, गुलाम मुस्तफा, अब्दूल मजीद खोखर, मोहम्मद फारूक, शिवशंकर बिस्सा, नीतिन वत्सव, नीतियानन्द पारीक, शांतिलाल सेठिया, देवेन्द्र बिस्सा, सुभाष स्वामी, विजय कुमार व्यास, अभिषेक गहलोत, रमेश अग्रवाल, आनन्द सोढा, मनोज किराड़ू सहित कई अनेको कांग्रेसी नेता कार्यकर्ताओं के साथ महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष सुनीता गौड, प्रदेश महिला कांग्रेस की मुमताज बानो, आशा स्वामी, उमा व मंजू गोस्वामी, मुमताज शेख, सुषमा बारूपाल भी रैली राहुल प्रियंका के समर्थन के नारो सहित नरेन्द्र मोदी होश में आओ महगाई पर रोक लगाओ नरेन्द्र मोदी महिला विरोधी नरेन्द्र मोदी किसान विरोधी आदि नारो के साथ जनजागरण अभियान की रैली में कांग्रेस के बैनर लेकर चल रही थी।
कांग्रेस की जन जागरण रैली समापन्न स्थल नेहरू की मूर्ति को एक महिला नेता द्वारा माला पहनाई गई उस माला को कांग्रेस के तथाकथित अल्पसंख्यक वर्ग से जुड़े कार्यकर्ता जिसके समय-समय पर नरेन्द्र मोदी के पक्ष में स्थानीय दैनिक अखबारों में आलेख छप्पते रहे है ने महिला कार्यकर्ता द्वारा पहनाई गई माला को उतार कर फैक दिया गया। जिस पर कांग्रेस के दलित वर्ग के लोकप्रिय नेता पूर्व सांसद स्व.पन्नालाल बारूपाल के नाति की बहु सुषमा बारूपाल बिखर पड़ी और उसने इस तथाकथित कार्यकर्ता की कार्य शैली पर अपनी नाराजगी व्यक्त की।