देवेन्द्रवाणी न्यूज,बीकानेर। गुजरात विधानसभा चुनाव परिणामों में भाजपा की जीत पर लघु उद्योग प्रकोष्ठ के प्रदेश सहसंयोजक महावीर रांका कार्यालय में जीत का जश्न मनाया गया। मिठाई खिलाकर व ढोल-ताशों पर नाचते हुए जोशीले अंदाज में सभी कार्यकर्ताओं ने जीत का जश्न मनाया। भाजपा लघु उद्योग प्रकोष्ठ के प्रदेश सहसंयोजक महावीर रांका ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा एवं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के नेतृत्व में गुजरात की जनता ने एक बार फिर से भाजपा को विजेता बनाया है। पूर्व यूआईटी चैयरमेन महावीर रांका ने कहा कि कांग्रेस के साथ ही अन्य पार्टियों का भी सफाया करते हुए भाजपा पर गुजरात की जनता ने विश्वास जताया है। पवन महनोत ने बताया कि जीत के जश्न कार्यक्रम में भगवानसिंह मेड़तिया, रमेश सैनी, राजेन्द्र शर्मा, नवरतन सिसोदिया, विक्रम राजपुरोहित, मधुसूदन शर्मा, शंभु गहलोत, पंकज गहलोत, तेजाराम राव, आनन्द सोनी, आदर्श शर्मा, राजेन्द्र व्यास, लक्की पंवार, संजय स्वामी, लोकेश छाबड़ा, नरेन्द्र सिंह व जेठू सिंह आदि शामिल रहे।
Related Posts
कहइ तुम्हार मरमु मैं जाना चरन कमल रज कहुं सबु कहई
बीकानेर। यूं तो रामायण के एक-एक प्रसंग में भावना, प्रेम, सद्भाव, मर्यादा और अनुशासन की…
पीबीएम के सीवरेज सिस्टम में सुधार के निर्देश,कोविड केयर सेंटर का किया निरीक्षण
एडीएम सिटी ने किया निरीक्षण बीकानेर। अतिरिक्त जिला कलक्टर (शहर) सुनीता चौधरी ने अधीक्षक पीबीएम…
बेटी, दामाद, दोहिती पर सोना, चांदी, रुपए हड़पने का आरोप
बीकानेर की बुजुर्ग महिला ने नागौर निवासी बेटी, दामाद, दोहिती के खिलाफ दी रिपोर्ट 8.50…
