बीकानेर। राजस्थान बोर्ड द्वारा जारी कक्षा 10 के परीक्षा परिणाम में एक बार फिर शत प्रतिशत परिणाम के साथ दूसरे साल भी प्रोटोन प्लस कैरियर इंस्टिट्यूट ने नया कीर्तिमान स्थापित किया । जिसमें राधिका सेवग ने 92.83 प्रतिशत के साथ अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाते हुवे इस वैश्विक महामारी के दौर में सभी के चेहरों पर बड़ी सी मुस्कान चिपका दी । इसके साथ ही निकिता सुथार 82 प्रतिशत ओर जसकान्त सुथार ने 82 प्रतिशत के साथ इंस्टीट्यूट का ओर अपने परिवार का नाम रोशन किया। इससे पहले जारी हुआ कला और विज्ञान वर्ग में भी प्रोटोन प्लस का प्रदर्शन शत प्रतिशत रहा था । संस्थापक अविनाश सर् ने डिजिटल प्लेटफार्म के माध्यम से सभी विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दी व प्रोटोन प्लस की शिक्षक टीम की सराहना करते हुवे उनका आभार व्यक्त किया । साथ ही निर्देशक अनुराग सर् ने भविष्य में भी संस्था के बेहतर प्रदर्शन करने के वादे के साथ सबके उज्जवल भविष्य की कामना प्रेषित की । परिणाम जारी होने के बाद लगातार प्रोटोन प्लस कैरियर इंस्टिट्यूट की प्रशंसा के संदेश डिजिटल प्लेटफार्म पर वायरल हो रहे है ।
Related Posts
युवक नहर में नहाने उतरा, डूबने से हुई मौत
बीकानेर । बीकानेर जिले के महाजन थाना क्षेत्र के गांव फुलेजी निवासी युवक की मौत…
पेट्रोल-डीजल के भाव आसमान छु रहे, अभी और बढ़ेगें दाम
जयपुर। राजस्थान में हर दिन रिकॉर्ड तोड़ रही पेट्रोल-डीजल की कीमत दिसंबर तक 150 रुपए…
रोज एवं गार्डन प्रतियोगिता के विजेता होंगे पुरस्कृत
बीकानेर। रोज एवं गार्डन प्रतियोगिता प्रदर्शनी के तहत व्यक्तिगत, सरकारी आवास, इंस्टिट्यूशन, फैक्ट्री, राजकीय तथा…
