कोलायत/बीकानेर। (धर्मेश पुष्करणा) कोलायत उपखंड मुख्यालय पर महात्मा गांधी अंग्रेजी माध्यम विद्यालय की मांग को लेकर युवाओं के द्वारा अनोखा प्रदर्शन विरोध प्रदर्शन किया गया ।राजस्थान सरकार द्वारा प्रदेश में खोले जा रहे अंग्रेजी माध्यम विद्यालय की मांग को लेकर कोलायत विकास मंच ने विरोध स्वरूप कोलायत उपखंड कार्यालय के आगे 1 घंटे चिलचिलाती धूप में खड़े रहकर राजस्थान सरकार का ध्यान आकर्षित करवाया । इस दौरान इस दौरान कोलायत विकास मंच के पदाधिकारियों और ग्रामीणों ने उपखंड कार्यालय के आगे शांतिपूर्ण और सोशल डिस्टेंस का विशेष ध्यान रखते हुए विरोध जताया । विकास कोलायत विकास मंच के खियाराम सेन ने जानकारी देते हुए बताया कि राजस्थान सरकार द्वारा वर्तमान में खोले जा रहे महात्मा गांधी अंग्रेजी विद्यालय जो कि उपखंड मुख्यालय होते हुए भी नहीं खोलने से ग्रामीणों में भारी रोष व्याप्त है। जिसको लेकर पूर्व में कोलायत विकास मंच के द्वारा तहसीलदार और उपखंड अधिकारी कोलायत के द्वारा मुख्यमंत्री एवं शिक्षा मंत्री व उच्च शिक्षा राज्य मंत्री के नाम ज्ञापन दिया गया था । जिस पर ध्यान नही देने पर लोगो ने 1 घंटे धूप में खड़े रहकर राजस्थान सरकार के खिलाफ विरोध जताया । इस दौरान मुरलीधर सैन , अधिवक्ता अरुण राठौड़ ,एडवोकेट नरेंद्र सिंह राठौड़ , किशोर पुरोहित , धर्मवीर गिरी , सुरेश सेवग , गोपाल रामावत , शीशपाल बिश्नोई , महाराजा गंगा सिंह विश्वविद्यालय के छात्र संघ उपाध्यक्ष कन्हैयालाल उपाध्याय , भगाराम ढाल , राहुल खत्री आदि मौजूद रहे।
Related Posts
तीन दिन में वैक्सीन की इतनी डोज हुयी बर्बाद, ये कारण है, पढ़े
बीकानेर। केंद्र ने वैक्सीनेशन से पहले ही सभी राज्यों को निर्देश दिए थे कि एक…
बीकानेर में फिर मिला नया संक्रमित केस,एक्टिव केस हुए 21
बीकानेर। बीकानेर शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में कोरोना लगातार बढ़ रहा है। आज सुबह जारी…
परीक्षा फॉर्म की शुल्क बढ़ाने को लेकर एमजीएसयू में हंगामा
देवेन्द्रवाणी न्यूज,बीकानेर। महाराजा गंगा सिंह विवि में परीक्षा फार्म पर सौ रुपए शुल्क बढ़ा दिया…
