डाक-कर्मी दूसरे दिन भी रहे हड़ताल पर

bikaner D.V. News, डाक कर्मचारी सँयुक्त संघर्ष समिति बीकानेर के आव्हान पर जिले के समस्त डाक कर्मचारी दो दिवसीय हड़ताल के दूसरे दिन भी मंगलवार को अपनी मांगों को लेकर डटे रहे। जिससे जिले में दूसरे दिन भी डाक व्यवस्था ठप रही। नई पेंशन स्कीम को समाप्त कर पुरानी पेंशन लागू की जाने व ग्रामीण डाक सेवको को सिविल सर्वेंट का दर्जा दिया जाने व उनकी सेवाओ को रेगुलराइज किया जाने सहित कई माँगो पर धरना प्रदर्शन किया गया साथ ही हडताली स्थल पर जमकर सरकार की नीतियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। मुख्य डाकघर के आगे हड़ताली कर्मचारियों को सम्बोधित करते हुए आर. पी.मीणा ने कर्मचारियों की एकता व हड़ताल की सफलता पर निश्चय ही लक्ष्य प्राप्त होने की उम्मीद जताई, वहीं फुसाराम चौधरी ऑल इंडिया पोस्टल एम्प्लॉयीज यूनियन ग्रुप-सी राजस्थान परिमंडल अध्यक्ष ने डाक कर्मचारियों की जायज माँगे नही माने जाने पर संघर्ष के लिए आगे भी तैयार रहने की सीख दी है। लेखराज कुमावत ऑल इंडिया पोस्टल एम्प्लॉयीज यूनियन पोस्टमैन एवम mts राजस्थान परिमंडल अध्यक्ष ने भविष्य में भी कंधे से कंधा मिलाकर इसी प्रकार जुटे रहने का आश्वासन दिया, वहीं भारतीय डाक कर्मचारी संघ पोस्टमैन एवम mts सचिव रामस्वरूप बिश्नोई ने पुरानी पेंशन लागू नही करने पर कडा प्रतिरोध दर्ज करवाया। इस आंदोलन स्थल पर श्याम सुंदर शर्मा, रामेश्वर लाल, मुकेश कुमार स्वामी, जगमोहन चौधरी, बाबूलाल छंगाणी, धीरेंद्रपाल सिंह सहित सेंकडो कर्मचारी आंदोलित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *