बीकानेर। पिछले काफी दिनों से एसपी के निर्देश पर सभी थानाधिकारी अवैध रुप से जिले में आने वाले मादक पदार्थों की धरपकड़ कर रखी है। जिसके तहत सोमवार को पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अवैध डोडा पोस्त के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया हैं। श्रीगंगानगर के राजियासर थाना क्षेत्र में पुलिस ने यह कार्रवाई की हैं। जहां पीपासर की रोही में सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए तस्कर को पीछा कर पकड़ा हैं। तस्कर को स्कॉर्पियों में 2 क्विंटल डोडा के साथ पकड़ा हैं। तलाशी लेने पर एकबारगी तो पुलिसकर्मी भी हैरान रह गए इतनी बड़ी मात्रा में डोडा पोस्त देखकर। यह कार्रवाई एसपी राजन दुष्यंत के निर्देश पर राजियासर एसएचओ विक्रम तिवाड़ी ने की हैं। आरोपी से इतन बड़ी मात्रा में डोडा के सम्बंध में पुछताछ की जा रही हैं।
Related Posts
राजस्थान ग्रामीण ओलंपिक खेलों में पंजीयन की तिथि 30 नवंबर तक बढ़ाई
बीकानेर। राजस्थान ग्रामीण ओलंपिक खेलों के लिए खिलाड़ियों की पंजीयन तिथि को आगामी 30 नवंबर…
श्रीकोलायत के चिकित्सालयों का होगा कायाकल्प, 07 करोड़ 75 लाख रुपये स्वीकृत
सी.एच.सी. हदां को मिले 05 करोड़ 50 लाख एवं पी.एच.सी. के लिये 2 करोड़ 25…
बीकानेर के इस सट्टेबाज को सूरत पुलिस ने दबोचा
बीकानेर। जब से बीकानेर पुलिस अधीक्षक ने शहर के सट्टेबाजो पर लगान लगाई है तब…
