बीकानेर। शहर के कोटगेट थाना इलाके में एक दुकान को खाली करवाने को लेकर हुए फायरिंग की घटना के बाद दूसरे दिन बीकानेर बंद की घोषणा के दौरान माहौल तनावपूर्ण हो गया। हालात इतने बिगड़ गये की दोनों पक्षों के बीच पथराव हो गया। जिसे नियंत्रण करने के लिये पुलिस को हल्का बल प्रयोग करना पड़ा। बताया जा रहा है कि प्रदर्शन की अगुवाई कर रहे कुछ लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार भी किया है। सुबह से ही कोटगेट पर जमा हुए प्रदर्शनकारी कसाईयों की बारी तक पहुंच गये और नारेबाजी करने लगे। इस दौरान भीड़ में से किसी ने पत्थर फैकें तो मामला ओर बिगड़ गया। जिसके बाद प्रदर्शनकारियों और कसाईयों की बारी में जुटी युवाओं की भीड़ ने एक दूसरे पर पत्थर बरसाने शुरू कर दिये। घटना की जानकारी मिलने ही पुलिस ने भीड़ को तीतर बितर करने के लिये लाठीचार्ज भी किया। फिलहाल माहौल गर्माया हुआ है। प्रदर्शनकारी आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग पर अड़े हुए है।
Related Posts
29 घंटे बाद नहर से मिला युवक का शव
देवेन्द्रवाणी न्यूज़,बीकानेर। जिले के खाजूवाला केवाईडी ब्रांच में गिरे युवक का 29 घंटे बाद शव मिला।…
डिग्गी में डूबने से युवती की मौत
पैर फिसलने से गिरी डिग्गी में, बाहर निकालने से पहले ही थमीं सांसें। बीकानेर। खाजूवाला…
कांग्रेस की चुनावी सभा में दो पक्षों में झगड़ा
जयमलसर माहौल बिगड़ा, पुलिस जाब्ता तैनात बीकानेर। खाजूवाला विधानसभा क्षेत्र के जयमलसर गांव में आज…
