बीकानेर। गंगाशहर थाना क्षेत्र में एक कुरियर ऑफिस में आठ लाख की लूट के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने इस मामले में छ:जनों को गिरफ्तार किया है। जिसका शाम को खुलासा करेगी। गंगाशहर थानाधिकारी राणीदान ने बताया कि इस मामले में पुलिस ने डकैती के मास्टर माइंड जसरासर निवासी मदन व अशोक के साथ चौधरी कॉलोनी निवासी दिनेश ज्याणी,हेतराम तर्ड सहित दो अन्य को पकड़ा है। जिन्होंने गंगाशहर स्थित शिव वैली कॉलोनी में 5 दिसम्बर की रात को अमेजन कुरियर ऑफिस में नकाबपोश छ: बदमाशों ने इस लूट को अंजाम दिया। बताया जा रहा है कि इन बदमाशों ने ऑफिस काउंटर पर बैठे कर्मचारियों पर सरिये से हमला कर यहां से करीब सात लाख पिचानवे हजार रूपये लूटकर फरार हो गए। दो बाइकों पर सवार होकर आए इन लूटरों की तलाश में पुलिस ने कई जगह दबिश दी।
Related Posts
महिलाओं के पर्स छिनने वाले पुलिस के हत्थे चढ़े
बीकानेर। महिलाओं का पर्स व मोबाइल छीन ले जाने की दो वारदातों का नयाशहर पुलिस…
विवाह स्थल से महिला का पर्स लेकर अज्ञात हुआ रफूचक्कर
बीकानेर। कोटगेट पुलिस थाने में अज्ञात द्वारा विवाह स्थल से महिला का पर्स चोरी होने…
सिपाही व आईजी की अश्लील वीडियों वायरल
जयपुर। आरपीएफ के एक वरिष्ठ अधिकारी की कांस्टेबल की पत्नी के साथ हुई अश्लील बातचीत…
