बीकानेर। सरकार में पहली बार मंत्री बने गोविन्द राम मेघवाल का 26 नवम्बर को बीकानेर आने पर उनके समर्थको ने जगह जगह स्वागत सत्कार किया व अब गोविन्द कांग्रेस के बाद आज भाटी कांग्रेस से जुड़े नेता कार्यकर्ता उच्च शिक्षा मंत्री की जगह ऊर्जा मंत्री बनने के बाद पहली बार बीकानेर आने पर उनका भव्य स्वागत करेंगे। बताया जा रहा है कि ऊर्जा मंत्री से शिक्षा मंत्री बने डॉ. बी. डी. कल्ला का 30 नवंबर को बीकानेर आने पर स्वागत व सम्मान समारोह आयोजित किये जायेंगे। इस तरह कल्ला कांग्रेस भी अपनी सक्रियता प्रदशित करेगी। सत्तारूढ़ पार्टी का हाल ये है कि उनकी पार्टी के कार्यकर्ता ही उन्हें कांग्रेस के नेता व मंत्री की जगह व्यक्तिगत उपस्थिति एवं स्वागत करने में लगे है। गिनती के कार्यकर्ता ही ऐसे है जो की इन सभी के स्वागत समारोह में सरिक होने में विश्वास रखते है। अधिकतर कांग्रेस जनों की मानसिकता अपने चहेते नेता के स्वागत में जाकर पार्टी के अन्य नेता के स्वागत कार्यक्रम में शामिल नहीं होते।
Related Posts
यह रहेगा होलिका दहन का शुभ मुहूर्त,इस दिन करें सूरज रोटा-शीतला अष्टमी
बीकानेर। फाल्गुन शुक्ल पूर्णिमा पर 28 मार्च को होली का त्योहार मनाया जाएगा। इस दिन…
अवैध डोडा-पोस्त के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार
बीकानेर। अवैध डोडा-पोस्त के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की हैं। नाल पुलिस टीम ने…
दूसरी डोज से वंचित लोगों के वैक्सीनेशन पर रहे विशेष जोर – कलाल
जिला कलक्टर ने चिकित्सा अधिकारियों से ली कोविड-19 स्थिति की जानकारी बीकानेर। जिला कलक्टर भगवती…
