बीकानेर। शहर भाजपा आगामी 20 दिसम्बर को राजस्थान सरकार की नांकामिया को लेकर जनआक्रोश रैली निकालेंगी। यह रैली पहले गत 10 दिसम्बर को आयोजित की जानी थी परन्तु चीफ ऑफ डिफेंस जनरल विपीन रावत उनकी धर्मपत्नी श्रीमती मधुलिका रावत व अन्य वीर सैनिकों के तमिलनाडू में हैलीकोपटर क्रेश दुर्घटï्ना के आकसमीक निधन के कारण राष्ट्रीय शोक को देखते हुए स्थगीत कर दी गई थी। भारतीय जनता पार्टी के शहर अध्यक्ष अखिलेष प्रताप सिंह की अध्यक्षता में होटल वद्र्धावन में 20 तारीख को आयोजित होने वाली जनआक्रोश रैली की सफलता के लिए एक बैठक रखी गई। इस बैठक में संगठनात्मक गतिविधियों पर भी विचार विर्मश हुआ। वैसे शहर भाजपा अध्यक्ष के सांनिध्य में अब तक हुए कार्यक्रमों में देखा गया की पार्टी से जुड़े अनेको लोग इनके साथ सरीक नहीं हुए। आगामी जनआक्रोश रैली में विभिन्न गुट्टो में बटी भाजपा कार्यक्रर्ताओं की फौज को एक मंच पर ला कर रैली को सफल करने की एक बड़ी चुनौती है। अखिलेष प्रताप सिंह जब से अध्यक्ष बने है उस समय से ही शहर भाजपा के कार्यक्रमों का अगोशित बहिष्कार चल रहा है। जिसमें शहर के अन्दुरूनी क्षेत्र के कार्यकताओं ने विशेष दुरी बना रखी है। कार्यकताओं के आपसी मतभेद का असर होने वाली रैली पर देखा जा सकता है। अब तक की गतिविधियों से लगता है पार्टी के उच्चस्तरीय नेताओं ने हस्तक्षेप कर कार्यकर्ताओं को एक जुट करने का कार्य नहीं किया तो रैली की सफल हो पानी मुश्किल है।