भाजपा रानी बाजार मंडल की संगठन पर्व कार्यशाला बैठक आयोजित

बीकानेर।
भाजपा रानी बाजार मंडल की संगठन पर्व कार्यशाला बैठक राम लक्ष्मण भवन में मंडल अध्यक्ष नरसिंह सेवग की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में संगठन पर्व प्रभारी दाऊलाल हर्ष ने कहा कि सदस्यता अभियान अंतिम चरण में है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से लक्ष्य पूरा करने की अपील करते हुए बताया कि इसके बाद संगठन पर्व के तहत बूथ अध्यक्ष, मंडल अध्यक्ष और जिलाध्यक्ष का चयन किया जाएगा।

भाजपा जिला मंत्री मनीष सोनी ने कार्यकर्ताओं से सहमति बनाकर संगठन पर्व में अनुकरणीय उदाहरण प्रस्तुत करने का आग्रह किया। उन्होंने केंद्र और राज्य सरकार की उपलब्धियों का प्रचार-प्रसार कर अधिक से अधिक लोगों को पार्टी से जोड़ने पर जोर दिया।

पूर्व जिला मंत्री अरुण जैन ने कहा कि भाजपा लोकतांत्रिक पद्धति से दायित्व सौंपने वाली पार्टी है। बैठक में पार्टी कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर पर एक सक्रिय सदस्य और मंडल स्तर पर 500 महिलाओं को सदस्य बनाने का लक्ष्य दिया गया।

बैठक में पूर्व जिला उपाध्यक्ष भूपेंद्र शर्मा, मंडल महामंत्री पुखराज स्वामी, धर्मेंद्र सिंह सोलंकी, विक्रम सिंह सोलंकी, सरस्वती बिश्नोई सहित कई प्रमुख कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम में संगठन को मजबूत बनाने और कार्यकर्ताओं को सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *