ब्लॉक और जिला कार्यकारणी में सच्चे और कर्मठ व्यक्ति चुने जाएंगे- यशपाल गहलोत

बीकानेर। राजस्थान प्रदेश में कांग्रेस के संगठनात्मक चुनाव हेतु बीकानेर पश्चिम विधानसभा के बी ब्लॉक के चुनाव हेतु प्रदेश कांग्रेस से नियुक्त ब्लॉक निर्वाचन अधिकारी रघुवीर सिंह आज बीकानेर आये और बीकानेर पश्चिम विधानसभा के बी ब्लॉक निर्वाचन हेतु ब्लॉक से सम्बंधित जिला प्रदेश और वार्डो स्तरीय नेता और कार्यकर्ताओ की बैठक लेकर निर्वाचन संबंधी कार्यवाही का कार्य किया
प्रदेश से आये ब्लॉक निर्वाचन अधिकारी रघुवीर सिंह ने उपस्थित कांग्रेसजनों से कहा की ब्लॉक निर्वाचन का काम अत्यंत महत्वपूर्ण है ब्लॉक की कार्यकारिणी और जिला कार्यकारिणी में बूथ कमेटी से आने वाले प्रतिनिधि भागीदारी निभाएंगे और बूथ कमेटियों में जिन लोगो ने सक्रियता से अधिकतम सदस्य बनाये है उन लोगो को ब्लॉक और जिला में उचित प्रतिनिधित्व मिलेगा
रघुवीर सिंह ने कहा कि कांग्रेस पार्टी में युवा अधिकतम रुचि दिखा रहे है और इस बार ब्लॉक से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक 50 साल से कम उम्र के सदस्यों को मौका मिलेगा जो कि कांग्रेस की ताकत को ब्लॉक से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक मजबूत करेगा
इसलिए आप सभी की भावनाओ के अनुरूप ब्लॉक और जिला कार्यकारिणी बनाई जाएगी इस बात का भरोसा रखे इसके बाद रघुवीर सिंह ने एक एक करके सभी कांग्रेसजनों से व्यक्तिगत मुलाकात कर उनकी बात को सुना और सम्मानजनक प्रतिनिधित्व देने का भरोसा दिलाया

जिला अध्यक्ष यशपाल गहलोत ने कहा कि कांग्रेस पार्टी के सदस्यता अभियान में जिन सदस्यो ने बढ़चढ़कर हिस्सा लिया और सदस्य बनाये और जिन लोगो की कर्मठता और निष्ठा कांग्रेस पार्टी में है उन सभी को इस बार संगठन में प्रतिनिधित्व दिलाना मेरी प्राथमिकता में है आप सभी को भरोसा देता हूं कि कांग्रेस संगठन कांग्रेस के समर्पित कार्यकर्ताओ को मौका मिलेगा

प्रदेश सचिव हाजी जिया उर रहमान आरिफ ने कहा कि संगठन चुनाव के दौरान कांग्रेस पार्टी ने तय किया है कि युवा और समर्पित लोगो को पार्टी मौका देगी

इस बैठक में पूर्व न्यास अध्यक्ष मकसूद अहमद, राजकुमार किराडू ब्लॉक अध्यक्ष सुमित कोचर रमजान अली कच्छावा, ऋषि व्यास, पार्षद नितिन वत्सस, उपाध्यक्ष श्रीलाल व्यास,रमेश अग्रवाल , पार्षद मनोज किराडू, मुमताज़ शेख, देवकिशन गहलोत, सुरेश व्यास, ताहिर हसन कादरी, मोहम्मद अली, सुलेमानी मनोज चौधरी हंसराज विश्नोई, मोहम्मद इस्माइल खिलजी, देवकीनंदन व्यास, गिरधर जोशी, देवक़ीनन्दन व्यास, सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन मौजूद थे