• Home
  • बीकानेर
  • सम्भाग
  • क्राइम
  • राज्य
  • देश
  • राजनीति
  • अन्य
Search
Devendravani
  • Home
  • बीकानेर
  • सम्भाग
  • क्राइम
  • राज्य
  • देश
  • राजनीति
  • अन्य
Home राजनीति भ्रष्टाचारियों को बचाने का आदेश रद्द करने पर बोले:CM गहलोत
  • राजनीति
  • राजस्थान
  • राज्य

भ्रष्टाचारियों को बचाने का आदेश रद्द करने पर बोले:CM गहलोत

By
devendravaniadmin
-
January 7, 2023
Share on Facebook
Tweet on Twitter

देवेन्द्रवाणी न्यूज़,जयपुर|भ्रष्टाचारियों का चेहरा और नाम छिपाने संबंधित विवादित आदेश रद्द किए जाने पर CM अशोक गहलोत ने कहा, ‘इससे हमारी कोई किरकिरी नहीं हुई है। ऐसी कोई बात नहीं है। मैंने खुद कहा था कि इस आदेश को हम दिखवा लेते हैं।

अगर कोई गलती है तो उसे वापस ले लेंगे। पिछली सरकार ने तो ऐसे मामले में कानून पास करके छापने पर पाबंदी लगाई थी। उसमें और इसमें रात-दिन का फर्क है।’

गहलोत ने जयपुर में भामाशाह डेटा सेंटर पर 5जी की लॉन्चिंग के बाद मीडिया की ओर से पूछे गए सवाल का जवाब दे रहे थे। उन्होंने कहा- ‘मुझे बताया गया था कि तीन जजों का फैसला था। उसके कारण ये आदेश जारी हुआ है। मैंने फिर भी कहा था- मैं पता करवाता हूं। अगर इसमें अड़चन वाली बात है तो मैं खुद इसे वापस करवा लूंगा। ये आदेश अगले दिन वापस भी हो गया। ACB ने पिछले 4 साल में जो काम किया है। वह हिन्दुस्तान के किसी भी राज्य में नहीं हुआ है।’

बता दें कि भ्रष्टाचारियों का चेहरा और नाम छिपाने वाले एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) के ऑर्डर को शुक्रवार को वापस ले लिया गया था। उसी शाम एसीबी के डीजी हेमंत प्रियदर्शी ने नया आदेश जारी किया। प्रियदर्शी ने ही 2 दिन पहले भ्रष्ट अधिकारियों-कर्मचारियों के ट्रैप होने पर उनके नाम-फोटो जारी नहीं करने के ऑर्डर जारी किए थे। आदेश आते ही हर तरफ इसका विरोध होने लगा। यहां तक कि सरकार के भी कई मंत्रियों और विधायकों ने इसे गलत बताया। विपक्ष तो हमलावर था ही।

SHARE
Facebook
Twitter
  • tweet
Previous articleनयाशहर थाना पुलिस की बड़ी कार्यवाही 20 मोटरसाइकिल सहित दो को पकड़ा
Next articleसीईटी परीक्षा:बीकानेर में दो पारी में 29 हजार ने दि परीक्षा, 14 हजार से ज्यादा रहे अनुपस्थित
devendravaniadmin

RELATED ARTICLESMORE FROM AUTHOR

शहर में कोरोना ने फिर से अपने पांव पसारने किये शुरू, आज आएं इतने संक्रमित

द्रोणाचार्य संस्था बीकानेर के धनुर्धर पवन घाट व रामपाल चौधरी का चाइनीज ताइपे में दबदबा

खेलण दो गणगौर कार्यक्रम 22 और 23 मार्च को, ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन हुआ शुरू

Latest News

शहर में कोरोना ने फिर से अपने पांव पसारने किये शुरू,...

devendravaniadmin - March 29, 2023
0
देवेन्द्र वाणी न्यूज़ @ बीकानेर। शहर में कोरोना ने फिर से अपने पांव पसारना शुरू कर दिया है। जिसके चलते एक दिन छोड़कर एक...

द्रोणाचार्य संस्था बीकानेर के धनुर्धर पवन घाट व रामपाल चौधरी का...

March 19, 2023

खेलण दो गणगौर कार्यक्रम 22 और 23 मार्च को, ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन...

March 19, 2023

बीकानेर : विधानसभा चुनाव में अभी कई महीने शेष, सोशल मीडिया...

March 16, 2023

अवधूत संत की 57वीं पुण्यतिथि महोत्सव 17 से, तैयारियां जोरों पर

March 13, 2023
© Copyright @ devendravani.com | All Rights Reserved WEBSITY
Join Whatsapp