बुधवार, 21 अक्टूबर 2026
ताज़ा
बीकानेर में पहली बार एक छत के नीचे होंगी पांच कथाएं, 22 दिसम्बर से पंच पावन कथा महोत्सव जनेश्वर भवन में पुष्करणा महिला स्वरोजगार मेला, पूर्व मंत्री डॉ. कल्ला ने किया अवलोकन वार्ड 73 में दीपक पारीक के समर्थन में उतरे बबलू पीर, बोले—दीपक हमारे भाई हैं एलन बीकानेर का परचम : राेहित सहारण ने ऑल इंडिया रैंक के साथ पहली और चित्रांश दाधीच ने दूसरी सिटी रैंक की हासिल  FIFA World cup: नॉर्वे से हार के बाद नेमार ने कहा अलविदा, अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल को कहा विदा

रानी बाजार की वूलन फैक्ट्री में लगी भीषण आग, पांच दमकलों ने पाया काबू

A Admin
|
04 July 2026, 11:23 AM
शेयर:
रानी बाजार की वूलन फैक्ट्री में लगी भीषण आग, पांच दमकलों ने पाया काबू

बीकानेर। रानी बाजार इंडस्ट्रियल एरिया स्थित एक वूलन फैक्ट्री में शनिवार को अचानक आग लगने से क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। आग गली नंबर 10 स्थित शुभ ऊन उद्योग में रखे ऊन के बोरों में लगी, जिसने देखते ही देखते विकराल रूप ले लिया और पूरे परिसर में धुआं फैल गया। घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की पांच गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया और आग को अन्य हिस्सों में फैलने से रोक लिया। फैक्ट्री रोहित अग्रवाल द्वारा लीज पर संचालित की जा रही है। घटना की सूचना मिलने पर कोटगेट थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची और हालात का जायजा लिया। राहत की बात यह रही कि इस हादसे में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। हालांकि आग से ऊन के बोरों सहित अन्य सामान को नुकसान पहुंचा है। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस और संबंधित विभाग मामले की जांच में जुटे हैं।

टैग्स: ##dvnews #Bikaner

ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें

हमारे आधिकारिक सोशल चैनल से जुड़ें और हर महत्वपूर्ण खबर सबसे पहले पाएं।

इस खबर को शेयर करें:
शेयर करें: