बुधवार, 21 अक्टूबर 2026
ताज़ा
बीकानेर में पहली बार एक छत के नीचे होंगी पांच कथाएं, 22 दिसम्बर से पंच पावन कथा महोत्सव जनेश्वर भवन में पुष्करणा महिला स्वरोजगार मेला, पूर्व मंत्री डॉ. कल्ला ने किया अवलोकन वार्ड 73 में दीपक पारीक के समर्थन में उतरे बबलू पीर, बोले—दीपक हमारे भाई हैं एलन बीकानेर का परचम : राेहित सहारण ने ऑल इंडिया रैंक के साथ पहली और चित्रांश दाधीच ने दूसरी सिटी रैंक की हासिल  FIFA World cup: नॉर्वे से हार के बाद नेमार ने कहा अलविदा, अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल को कहा विदा

हिस्ट्रीशीटर ने दी धमकी, ग्रामीणों ने जमकर पीटा

A Admin
|
23 March 2026, 06:34 PM
शेयर:
हिस्ट्रीशीटर ने दी धमकी, ग्रामीणों ने जमकर पीटा

श्रीडूंगरगढ़ के सेरूणा थाना क्षेत्र का है मामला

बीकानेर। श्रीडूंगरगढ़ उपखंड में एक हिस्ट्रीशीटर को ग्रामीणों को धमकाना भारी पड़ गया। सेरूणा थाना क्षेत्र के लिखमीसर गांव में ग्रामीणों ने हिस्ट्रीशीटर रामनिवास का पीछा कर उसे गांव के बाहर पकड़ लिया और सड़क पर ही लात-घूंसे,चप्पल और सरिया से जमकर पिटाई कर दी। बताया जा रहा है की रविवार को कल्याणसर नया निवासी हिस्ट्रीशीटर रामनिवास अपनी गाड़ी से लिखमीसर दिखनादा से लौट रहा था। इसी दौरान पुराने विवाद के चलते कुछ युवकों ने उसका पीछा किया,गाड़ी रुकवाई और बीच सड़क पर उसकी धुनाई कर डाली। घटना का वीडियो किसी ने मोबाइल में कैद कर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वीडियो वायरल होने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची सेरूणा थाना पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर रामनिवास को धमकाने के मामले में गिरफ्तार किया गया है। जांच में सामने आया है कि दोनों पक्षों के बीच पहले से विवाद चल रहा है।

ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें

हमारे आधिकारिक सोशल चैनल से जुड़ें और हर महत्वपूर्ण खबर सबसे पहले पाएं।

इस खबर को शेयर करें:
शेयर करें: