बुधवार, 21 अक्टूबर 2026
ताज़ा
बीकानेर में पहली बार एक छत के नीचे होंगी पांच कथाएं, 22 दिसम्बर से पंच पावन कथा महोत्सव जनेश्वर भवन में पुष्करणा महिला स्वरोजगार मेला, पूर्व मंत्री डॉ. कल्ला ने किया अवलोकन वार्ड 73 में दीपक पारीक के समर्थन में उतरे बबलू पीर, बोले—दीपक हमारे भाई हैं एलन बीकानेर का परचम : राेहित सहारण ने ऑल इंडिया रैंक के साथ पहली और चित्रांश दाधीच ने दूसरी सिटी रैंक की हासिल  FIFA World cup: नॉर्वे से हार के बाद नेमार ने कहा अलविदा, अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल को कहा विदा

निर्माण कार्य के दौरान हादसा, छत से गिरने पर श्रमिक की मौत

A Admin
|
03 July 2026, 05:26 AM
शेयर:
निर्माण कार्य के दौरान हादसा, छत से गिरने पर श्रमिक की मौत

बीकानेर। गंगाशहर थाना क्षेत्र में निर्माण कार्य के दौरान एक दर्दनाक हादसे में श्रमिक की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार बिहार निवासी 49 वर्षीय सुभाष मुण्डिया बीकानेर में मजदूरी का कार्य करता था। 1 जुलाई की शाम करीब 6:30 बजे वह गंगाशहर क्षेत्र में स्थित एक मकान की छत पर भराई का कार्य कर रहा था। इसी दौरान अचानक उसका संतुलन बिगड़ गया और वह छत से नीचे गिर पड़ा, जिससे उसे गंभीर चोटें आईं। घटना के बाद साथियों ने घायल श्रमिक को तत्काल ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया, जहां उपचार के दौरान चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर गंगाशहर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों को घटना की जानकारी दी। मृतक की रिश्तेदार सुशीला मुण्डिया की रिपोर्ट पर पुलिस ने बीएनएसएस की धारा 194 के तहत मर्ग दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले की जांच एएसआई मांगीलाल कर रहे हैं। मृतक रोजगार के सिलसिले में बिहार से बीकानेर आया हुआ था।

ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें

हमारे आधिकारिक सोशल चैनल से जुड़ें और हर महत्वपूर्ण खबर सबसे पहले पाएं।

इस खबर को शेयर करें:
शेयर करें: