बीकानेर। जिले के पांचू थाने इलाके में चाय बनाते आग की चपेट में आई नवविवाहिता की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार साठिका स्थित 24 वर्षीय संतोष पत्नी सुनील अपने ससुराल में चाय बना रही थी। उसकी साड़ी में आग लगी, देखते ही देखते वह सत्तर प्रतिशत तक झुलस गई। उसे गंभीर में हालत में पीबीएम अस्पताल भर्ती करवाया गया। जहां करीब 10 दिन इलाज चला। बुधवार देर रात उसने दम तोड़ दिया। थानाधिकारी विकास विश्नोई ने बताया कि मृतका ने पर्चा बयान में चाय बनाते समय हादसा होने की पुष्टि की थी। मृतका के भाई गंगाशहर निवासी रामनारायण पुत्र झंवरलाल नाई ने मर्ग दर्ज करवाई है।
Related Posts
बीकानेर की फसलों को हुवा भारी नुकसान:बीकानेर के बांधों में पानी कम होने से गहरा सकता है सिंचाई जल संकट
बीकानेर के किसानों पर इस बार दोहरी मार हुई है। एक तरफ जहां मानसून ने…
महाजन की किसान सभा को सम्बोधित करेंगे बेनीवाल
बीकानेर। देश व्यापी चल रहे किसान आंदोलन को समर्थन कर रही कांग्रेस का फोकस अब…
कोरोना अपडेट : बीकानेर में कोरोना पॉजिटिव के दो नए केस, दोनों महिलाएं, एक अस्पताल में भर्ती
बीकानेर में कोरोना एक बार फिर पांव पसार रहा है। गुरुवार की रिपोर्ट में दो…
