• Home
  • बीकानेर
  • सम्भाग
  • क्राइम
  • राज्य
  • देश
  • राजनीति
  • अन्य
Search
Devendravani
  • Home
  • बीकानेर
  • सम्भाग
  • क्राइम
  • राज्य
  • देश
  • राजनीति
  • अन्य
Home बीकानेर कोरोना अपडेट : बीकानेर में कोरोना पॉजिटिव के दो नए केस, दोनों...
  • बीकानेर

कोरोना अपडेट : बीकानेर में कोरोना पॉजिटिव के दो नए केस, दोनों महिलाएं, एक अस्पताल में भर्ती

By
devendravaniadmin
-
May 12, 2022
Share on Facebook
Tweet on Twitter

बीकानेर में कोरोना एक बार फिर पांव पसार रहा है। गुरुवार की रिपोर्ट में दो नए कोरोना पॉजिटिव केस मिले हैं, जिसके बाद चिकित्सा विभाग हरकत में आ गया है। पॉजिटिव आई दोनों महिलाएं है और इनमें बीकानेर के पीबीएम अस्पताल में पहले से भर्ती है। चिकित्सा विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक बुधवार को लिए गए सेम्पल में नापासर के कुचोर आथुनी की एक 30 वर्षीय महिला पॉजिटिव आई है। इसका सेंपल नापासर में ही लिया गया था। पॉजिटिव रिपोर्ट आने के बाद उसे आइसोलेट करने के निर्देश दिए गए हैं। वहीं 40 साल की एक महिला भी पॉजिटिव आई है। ये महिला पीबीएम अस्पताल में पहले से भर्ती थी और वार्ड से ही उसका सेंपल लिया गया। जिसमें पॉजिटिव रहने के बाद अब उसे कोविड वार्ड में शिफ्ट किया जा रहा है। बीकानेर में बुधवार को करीब पौने तीन सौ लोगों ने अपनी कोविड जांच करवाई थी। जिसमें सबसे ज्यादा सेम्पल रेलवे स्टेशन पर लिए गए थे। बाहर से आया कोई भी यात्री कोरोना पॉजिटिव नहीं पाया गया है।

बीकानेर में कोरोना के रोगियों में बढ़ती संख्या ने चिकित्सा विभाग की चिंता बढ़ा दी है। डॉक्टर्स का कहना है कि अभी भी सावधानी बरतनी अत्यावश्यक है। अस्पताल में जाने वाले रोगियों को खासकर मास्क लगाना चाहिए। पीबीएम अस्पताल में भर्ती रोगियों में कोरोना केस होना चिंताजनक है।

SHARE
Facebook
Twitter
  • tweet
Previous articleबीकानेर : डीजे पर गाना बजाने की बात को लेकर हुआ विवाद, युवक के घोंपा चाकू
Next articleलूट का आरोपी गिरफ्तार, अब तक 5 हुवे गिरफ्तार
devendravaniadmin

RELATED ARTICLESMORE FROM AUTHOR

स्वाति व शिक्षा सारण बहनों को राष्ट्र स्तरीय ओपन शूटिंग में दो गोल्ड व एक रजत पदक

राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष गुरुवार को आएंगी बीकानेर

विश्व उच्च रक्तचाप दिवस पर जिला चिकित्सालय में निःशुल्क जांच शिविर आयोजित

Latest News

स्वाति व शिक्षा सारण बहनों को राष्ट्र स्तरीय ओपन शूटिंग में...

devendravaniadmin - May 17, 2022
0
बीकानेर। जयपुर में 13 से 16 मई तक आयोजित द्वितीय भैरों सिंह शेखावत मेमोरियल ओपन शूटिंग प्रतियोगिता 2022 में बीकानेर की स्वाति सारण 10...

राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष गुरुवार को आएंगी बीकानेर

May 17, 2022

विश्व उच्च रक्तचाप दिवस पर जिला चिकित्सालय में निःशुल्क जांच शिविर...

May 17, 2022

प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम के तहत ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित

May 17, 2022

लूणकरणसर पंचायत समिति के 2 गांवों में चारा डीपो खोलने की...

May 17, 2022
© Copyright @ devendravani.com | All Rights Reserved WEBSITY
Join Whatsapp